अब तक हमेशा से आपने रात में चांद को सफेद रोशनी बिखेरते हुए देखा होगा, लेकिन, आने वाली 31 जनवरी को यह नजारा कुछ बदलने वाला है। 31 जनवरी यानि पूर्णिमा के दिन चंद्रमा नारंगी रंग का दिखाई देगा। इस दिन चंद्रग्रहण भी है। भारत के अलावा दूसरे देशों में चंद्रमा हल्का नीला रंग का दिखाई देगा, जबकि भारत में यह नारंगी रंग का दिखाई देगा। इस कारण इसे ‘Blood Moon’ कहा जा रहा है।
इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। 35 साल पहले 30 दिसंबर 1982 को भी चंद्रमा का रंग बदला हुआ था। भारतीय समय के अनुसार 31 जनवरी 2018 की शाम 6:21 PM पर यह शुरू होगा और 7:37 पर भारतीय समय के अनुसार दिखाई देगा। आप इस समय अपने कैमरा के साथ ‘Super Blue Blood Moon’ की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
इस बार यह चंद्रमा सुपरमून की कैटगरी में भी शामिल होगा। सामान्य दिनों की तुलना में 31 जनवरी को यह 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार होगा। इसके बाद पूरे साल सुपरमून नहीं बनेगा। इसका मतलब अगर आप सुपरमून देखना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन समय होगा।
पूरा चंद्रग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचे का हिस्सा सबसे ज्यादा चमकीला दिखेगा। इसके बाद ब्लू मून या ब्लड मून 31 दिसंबर, 2028 को दिखाई देगा और इसके बाद फिर 31 जनवरी, 2037 को दिखेगा।