अमेजन इंडिया ने आज इस बात का ऐलान किया है कि वह विक्रेताओं के लिए तीन क्षेत्रीय भाषा के सर्मथन वाली सेवाओं को शुरू करेगी। यह सेवा कन्नड, तमिल और तेलुगू भाषा में शुरू की जाएगी। फिलहाल सपोर्ट सर्विस सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी में मौजूद है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार विक्रेताओं को अब कॉल बैक ऑपशन भी मिलेगा और वह भी इन क्षेत्रीय भाषाओं में। Also Read - 64MP कैमरा, 4700mAh बैटरी और 12GB तक RAM वाले iQOO Z6 Pro 5G को सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहा Discount
Also Read - Jio Phone Next खरीदने का अच्छा मौका, अमेजन पर कम दाम में मिल रहा फोनकंपनी के अनुसार इस सपोर्ट सर्विस से बिजनैस कर रहे व्यापारी आसानी से अपनी समस्याओं को सुलझा पाएंगे। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि हिंदी और अंग्रेजी के साथ कन्नड, तमिल और तेलुगू भाषा समझने और बोलने वालों की संख्या काफी है, जिसे देखते हुए इस सर्विस को पेश किया गया है। Also Read - Oppo के स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका, लॉन्च कीमत से हजारों रुपये कम में मिल रहे ये फोन
ये भी देखें: अब स्नेपडील पर भी मिलना शुरू हुआ गूगल पिक्सेल स्मार्टफ़ोन, शानदार ऑफर्स के साथ है उपलब्ध
गौरतलब है कि अमेजन इंडिया 20-22 जनवरी को होने वाली ग्रेट इंडियन सेल के लिए 7500 लोगों को अस्थाई नौकरी देगी। ये नौकरियां खासकर डिलिवरी के लिए लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट में मिलेंगी। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन कर रहा है। अमेजन ने कहा है कि ये नौकरियां 27 फुलफिलमेंट सेंटर और 100 डिलिवरी सेंटर के लिए होंगी।
जानकारी के अनुसार अस्थाई जॉब के लिए रिक्रूटमेंट प्रक्रिया शुरू हो गई है और चयनित लोगों को ट्रेन भी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट अमेजन के जॉब सेक्शन को विजिट कर सकते हैं।
ये भी देखें: रिलायंस जियो का ये एप रखेगा आपकी हेल्थ का ध्यान
ये भी देखें: एयरटेल ने दिल्ली और एनसीआर में पेश की “ड्यूल-कैरिएर” तकनीकी