Russia-Ukraine War में रूस को अब एक और झटका झेलना पड़ रहा है। दुनिया की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भी अब रूस में अपनी सर्विस को बंद कर दिया है। रूस में रहने वाले रूसी नागरिक अब Amazon Prime Subscriptions का फायदा नहीं उठा पाएंगे। Also Read - 12MP + 12MP कैमरा, A14 Bionic chip वाले Apple iPhone 12 पर 'धाकड़' ऑफर, 13 हजार रुपये बचाने का मौका
रूसी नागरिक ना ही Amazon Prime की वीडियो देख पाएंगे और ना ही अमेजन के जरिए किसी रिटेल प्रॉडक्ट को खरीद पाएंगे। अमेजन ने कहा कि रूसी ग्राहक अब प्राइम वीडियो सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे। अमेजन ने ये सभी प्रतिबंद रूस के अलावा बेलारूस में भी लगाएं हैं। Also Read - 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा और 8GB तक RAM वाले Samsung Galaxy M53 5G पर धमाकेदार ऑफर्स, Amazon से Discount के साथ खरीदने का मौका
अमेजन ने सभी सर्विस को किया बंद
अमेजन ने कहा कि उसने रूस में सीधे तौर पर बेचे जाने वाले एक मात्र वीडियो गेम न्यू वर्ल्ड के लिए भी नए ऑर्डर को स्वीकार करना बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अमेजन के जरिए दुनिया भर के हजारों लोग यूक्रेन के लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। अमेजन ने खुद भी यूक्रेन के पीड़ितों के लिए 5 मिलियन डॉलर से ज्यादा राशि डोनेट की है और अमेजन ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘उन्हें खुशी है कि उनके 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने यूक्रेन पीड़ितों के लिए डोनेशन दिए हैं’। Also Read - 5020mAh बैटरी, 6GB RAM, 48MP कैमरा वाले Redmi Note 10 Lite पर 'बंपर' ऑफर, मिल रहा 2000 रुपये का Instant Discount
YouTube ने भी बंद की अपनी सेवाएं
अमेजन के अलावा Youtube और Google Play Store ने भी रूस में सब्सक्रिप्शन समेत सभी पेमेंट बेस्ड सर्विस को बंद कर दिया है। गूगल और यूट्यूब ने रूस में हाल ही में ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट को बेचना भी बंद कर दिया है। यूट्यूब ने अपने बयान में कहा कि, हम रूसी व्यूअर्स के लिए मोनिटाइजेशन के सभी फीचर्स को बंद करने जा रहे हैं, जैसे यूट्यूब प्रीमियम, चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट और Merchandise. हालांकि रूस के यूट्यूब चैनल्स वाले यूजर्स रूस के बाहर से आने वाले एड्स औप पेड फीचर्स के जरिए रेवन्यू जेनरेट कर पाएंगे।
कई कंपनियों ने रूस में बंद किया कारोबार
इन सभी ऑनलाइन सर्विस के अलावा एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, नेटफ्लिक्स, पेपल, वीजा और मास्टरकार्ड ने भी रूस में अपनी सर्विस बंद कर दी है। इसके अलावा सोनी के गेमिंग डिविजन सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट ने भी घोषणा कि है कि वो रूस में अपने हार्डवेयर शिपमेंट को रोक देगा। वहीं इसके अलावा सोनी रूस में अपने नए सॉफ्टवेयर लॉन्च पर भी रोक लगाने जा रहा है।