Google Maps आज हर किसी की जरूरत बन गई है। हर कोई रास्ते और अपनी डेस्टिनेशन के लिए गूगल की मैप ऐप को यूज करता है। गूगल मैप न सिर्फ रास्ता बताता है बल्कि यह सड़कों पर ट्रैफिक का लाइव हाल भी बताता है। गूगल की मैप सर्विस को लेकर एक दिलचस्प मामला सामना आया है। अक्सर हमें हैकिंग से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। Also Read - Realme C3 स्मार्टफोन कल 6 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, ये होंगी स्पेसिफिकेशंस
बर्लिन के आर्टिस्ट साइमन वेकर्ट ने रास्ता बताने वाली गूगल की ऐप Google मैप को हैक कर लिया है। गूगल मैप को हैक करने का कारनामा आर्टिस्ट ने बिना कोडिंग या फिर गूगल की साइबर सिक्योरिटी में सेंध लगाए अंजाम दिया है। Also Read - Nokia अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स में जल्द देगी eSIM कार्ड का सपोर्ट
बर्लिन के इस आर्टिस्ट ने 99 मोबाइल फ़ोन के ज़रिए गूगल मैप को हैक करने का कारनामा किया है। उसने इसका वीडियो बना कर यूट्यूब में शेयर किया है। गूगल मैप को हैक कर आर्टिस्ट ने बर्लिन की सड़क में नक़ली ट्रैफ़िक जाम लगा दिया। जबकि बर्लिन की उस सड़क पर एक भी गाड़ी मौजूद नहीं थी। इसका वीडियो हमने नीचे लगाया हुआ है जिसे आप देख सकते हैं। Also Read - Realme U1 स्मार्टफोन पर मिल रहा है 500 रुपये का डिस्काउंट, जानें डील
इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि साइरन वेकर्ट ने एक कार्ट में 99 फोन रख कर धीरे से बर्लिन की सड़क पर चल रहे थे। इससे गूगल मैप पर सड़क पर हेवी ट्रेफ़िक शो करने लगा। दरअसल जब भी हम ट्रेफ़िक की लाइव अपडेट के लिए गूगल मैप देखते हैं तो यह उस रूट पर चलने वाले लोगों के फ़ोन के ट्रैक करते हुए ट्रैफ़िक बताता है। यदि सड़क पर तेज़ गति से वाहन चल रहे हैं तो वहाँ ट्रैफ़िक स्मूथ दिखाता है और वाहन धीरे हों तो वह ट्रैफ़िक जाम दिखाता है।
जब साइमन एक कार्ट में इतने सारे फ़ोन एक साथ रख कर धीरे-धीरे सड़क पर चल रहे थे तो गूगल मैप को लगा कि सड़क पर काफ़ी सारी गाड़ियाँ हैं और जाम लगा हुआ है। इस तरह साइमन ने गूगल मैप की तकनीक चकमा देते हुए गूगल मैप में एक ख़ाली सड़क पर ट्रैफ़िक जाम लगा दिया।