एप्पल के वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2018 में चेन्नई के एक डेवलपर को डिजाइन अवॉर्ड मिला है। यह डिजाइन अवॉर्ड डेवलपर को उसके ऐप “Calzy 3” के लिए मिला है। इस एप को राजा विजयरमण ने बनाया है। यह एप एक कस्टमाइजेबल कैलकुलेटर है, जो कि iOS टेक्नोलॉजी के जरिए कई फीचर्स की सुविधा देता है। इन फीचर्स में मल्टीटास्किंग, फेस आईडी और टच स्क्रीन शामिल हैं। Also Read - 12MP+12MP+12MP कैमरा, A15 Bionic चिपसेट और OLED डिस्प्ले वाले iPhone 13 Mini को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, Flipkart पर मिल रहा बंपर Discount
Also Read - Apple नहीं बना पाया खुद का 5G मॉडम, 2023 iPhone में भी होगा Qualcomm का चिपइस ऐप को बनाने वाले विजयरमण ने ट्वीट किया है कि उनके इस ऐप को इस वक्त 150 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है। विजयरमण ने ये भी लिखा है कि इस ऐप के लिए उन्हें एप्पल डिजाइन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के लिए विजयरमण ने एप्पल का शुक्रिया भी अदा किया है। Also Read - Apple Back to School Offer: एप्पल फ्री में दे रहा AirPods, iPad और Macbook पर भी मिल रहा भरपूर Discount
videostream.s3.amazonaws.com/bgr/2018/05/11/ANDROID-P-PHONE-FINAL.mp4″ thumb=”https://www.bgr.in/wp-content/uploads/2018/05/nokia-7-plus-android-p-video-cover.jpg” mediaid=”AAMWRVn4″]
विजयरमण का कहना है कि पांच साल पहले जब उन्होंने अपनी जर्नी स्टार्ट की थी तो उस वक्त उनके पास न ही कोई अनुभव था और न ही किसी का कॉन्टेक्ट। यहां तक की उनके पास UI/UX डिजाइनिंग की कोई डिग्री भी नहीं थी। उनका यह ऐप लोगों को मैथमैटिक्स कैलकुलेटर में सहायता देता है। “Calzy 3” एप इंग्लिश और दूसरी 65 भाषाओं में कैलकुलेटर रिजल्ट देता है। यानी यूजर्स इसमें इंग्लिश के अलावा भी दूसरी 65 भाषाओं में गणना कर सकते हैं।