Covid-19 वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सरकार हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारी में जुटी है। शुरुआत में यह वैक्सीन चुनिंदा लोगों को दी जाएगी। वैक्सिनेशन की इस प्राथमिकता सूची में शामिल लोगों को सबसे पहले केंद्र सरकार के ऑफिशियल मोबाइल ऐप Co-WIN पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि, अभी Co-WIN ऐप लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इस नाम से कुछ फर्जी ऐप सामने आए हैं। इन ऐप्स को लोग जमकर डाउनलोड कर रहे हैं, जो यूजर्स को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। Also Read - 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया JioMeet वीडियो कॉलिंग ऐप
Google Play Store पर Cowin नाम से तीन ऐप उपलब्ध हैं। ये तीनों ऐप 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किए जा चुके हैं। हालांकि, इन ऐप्स की डीटेल से साफ है कि इनमें से कोई भी केंद्र सरकार का ऑफिशियल Co-WIN App नहीं है। प्ले स्टोर पर सबसे ऊपर दिखने वाले Cowin ऐप में पहले से मौजूद डेटा दिए गए हैं, जिनमें देश में कोरोना वायरस के कुल केस, मौत के आंकड़े, ठीक हुए लोगों के आंकड़े और ऐक्टिव केस के आंकड़े जैसी जानकारी दी गई है। Also Read - WhatsApp का नया फीचर, ऑडियो और Video Call होगी मजेदार
गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद फर्जी Cowin ऐप्स पर वैक्सिनेशन जैसी कोई बात नहीं कही गई है, लेकिन इनके नाम की वजह से लोग इन्हें भारत सरकार का ऑफिशियल Co-Win ऐप समझ लेते हैं। ऐसे किसी भी फर्जी ऐप को डाउनलोड करना भारी पड़ सकता है। ये ऐप्स यूजर्स के फोन से उनका पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं, जिससे आप जालसाजी का भी शिकार हो सकते हैं। Also Read - Nokia 1.4 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा हो सकते हैं फीचर्स
क्या है Co-WIN ऐप?
Co-WIN ऐप कोविड 19 की वैक्सीन के लिए एक प्लेटफॉर्म है। अभी इस ऐप को लॉन्च नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अभी इसे डेवलप किया जा रहा है। इसे जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Co-WIN (COVID Vaccine Intelligence Network) एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म हो सकता है, जहां सरकार फेज-आउट वैक्सीनेशन प्रॉसेस को जारी करेगी।
CoWIN ऐप को कई मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें बल्क रजिस्ट्रेशन के लिए ऐडमिनिस्ट्रेटर मॉड्यूल, सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल और वैक्सिनेशन मॉड्यूल दिए जा सकते हैं।