Bolo Indya ने इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म Utter के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी का लक्ष्य यूजर्स का जुड़ाव बढ़ाकर देश में ऑडियंस बेस बढ़ाने में दोनों प्लेटफॉर्मों की मदद करना है। असोसिएशन के एक हिस्से के रूप में Utter अपने वेरिफाइड अकाउंट चैनल को Bolo Indya पर लॉन्च करेगा। इससे 40 लाख से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स को लाभ होगा। इससे लगभग 40 फीसदी से ज्यादा लोग नॉलेज और जानकारी हासिल कर पाएंगे। Also Read - Apps ban in india in 2020 list: TikTok से PUBG Mobile तक, यहां देखें बैन किए गए ऐप्स की पूरी लिस्ट
Bolo Indya के यूजर्स को होगा ये फायदा
बोलो इंडिया के यूजर्स चैटबॉक्स से हिंदी से इंग्लिश सीखने के वीडियो देख पाएंगे। एक्सपर्ट इंस्ट्रक्टर्स भी बोलो इंडिया पर शॉर्ट वीडियो पोस्ट करेंगे। यूजर्स इनसे अंग्रेजी भाषा सीखेंगे। कंपनी ने बताया कि यह कॉन्टेंट Bolo Indya और Utter के सोशल मीडिया पेज पर आगे बढ़ाया जाएगा। मार्केटिंग की यह रणनीतिक साझेदारी दोनों प्लेटफॉर्मों की अच्छी और बेहतर समझ के कारण संभव हुई है। चीनी एप पर बैन से पहले Utter टिकटॉक के एजुटेक सेग्मेंट पर लोकप्रिय था। Also Read - Facebook ने TikTok की तरह Collab म्यूजिक ऐप किया लॉन्च, क्रिएट कर सकेंगे शॉर्ट वीडियो
हालांकि बैन के बाद Utter ने किसी भी अन्य एप की जगह मेड इन इंडिया Bolo Indya को चुना। कंपनी की ओर से जारी रिलीज में बताया गया है कि यह चुनाव Utter ने इसलिए किया क्योंकि भारतीय किसी किसी अन्य शॉर्ट वीडियो ऐप की जगह पर दिन का अधिकांश समय Bolo Indya पर गुजारते हैं। Also Read - भारत में बैन होने के बाद भी TikTok बना 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप
समझौते पर क्या कहा कंपनी ने
इस मैके पर Bolo Indya के सीईओ और सहसंस्थापक वरुण सक्सेना ने बताया, ‘हम इंग्लिश सिखाने वाली प्रमुख ऐप Utter के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं, जिसने अनोखे चैटबोट बेस्ड लर्निंग ऑफर से अपनी स्थिति मजबूत की थी। यह एक परफेक्ट तालमेल है कि दोनों इंडियन ऐप प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे की ताकत को देखते हुए साझेदारी के लिए एक साथ आए हैं।’
असोसिएशन के सहसंस्थापक और सीईओ निनाद वेंगुरलेकर ने कहा, ‘हमारा कस्टमर बेस देश के छोटे शहरों में रहने वाला पढ़ा लिखा नौजवान है। Bolo Indya के साथ हमारी शैक्षिक साझेदारी हमें इस सेग्मेंट तक व्यापक पहुंच उपलब्ध कराएगी। हम इन नौजवानों को अंग्रेजी के मनोरंजक वीडियो से जोड़े रखेंगे और उन्हें Utter को डाउनलोड करने और अंग्रेजी सीखने का ऑफर देंगे। हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि इस पार्टनरशिप से Utter के प्रति लोगों का झुकाव बड़े पैमाने पर बढ़ेगा।’