Google ने पहली बार इस बात का खुलासा किया है कि वो यूजर से क्या-क्या जानकारियां कलेक्ट करता है। टेक कंपनी ने Gmail मैसेजिंग ऐप की प्राइवेसी को Apple यूजर के लिए अपग्रेड किया है। Apple का iOS एक बहुत ही सिक्योर ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है। Google के कई ऐप्स जैसे कि Gmail, Google Search, Photos, Docs, Maps, YouTube आदि को iOS यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन ऐप्स की सिक्युरिटी बेहद जरूरी है। Also Read - Apple iPad Pro 2021 हुआ लॉन्च, मिलेगा LED डिस्प्ले और 5G नेटवर्क का सपोर्ट
Google ने Gmail की सिक्युरिटी लेबल को अपग्रेड करने के साथ ही यह भी जानकारी साझा की है कि वह यूजर्स से कॉन्टैक्ट्स के अलावा अन्य कौन-कौन सी जानकारियां कलेक्ट करता है। यूजर्स से इन जानकारियों में कॉन्टैक्ट डेटा के अलावा लोकेशन डेटा, यूजर कंटेंट, सर्च हिस्ट्री आदि जैसी जानकारियां भी कलेक्ट किया जाता है। Also Read - Apple Spring Event: स्लिम डिजाइन और M1 चिप के साथ लॉन्च हुआ iMac 2021
Gmail के नए अपग्रेडेड ऐप में कई तरह के बग फिक्स किए गए हैं। साथ ही, इसमें iOS यूजर्स के लिए नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अपने ब्लॉग पोस्ट में Google ने बताया कि किसी भी ऐप के लिए लेबल तब जोड़ा जाता है जब वह अपडेट होता है। अपने ब्लॉग पोस्ट में टेक कंपनी ने बताया कि Google के iOS ऐप्स को नए फीचर और बग फिक्स के साथ अपडेट किया गया है। इन ऐप्स में नया App Privacy Feature जोड़ा गया है। Also Read - Apple Spring Loaded event: कहां देख सकते हैं लाइव और क्या होगा लॉन्च
जोड़े गए नए फीचर
Google यूजर को अब यह बताएगा कि कौन-कौन से डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। ब्लॉग में टेक कंपनी ने यह भी बताया कि कंपनी यूजर डेटा इसलिए कलेक्ट करती है ताकि सर्विस को और भी यूजर फ्रेंडली बनाया जा सके और उसमें सुधार की जा सके। यूजर नए अपडेट के बाद अपनी प्राइवेसी को Google अकाउंट या फिर ऐप्स सेटिंग्स में जाकर कंट्रोल कर सकते हैं।
Google Stadia, Google Translate, Google Authenticator, Google Play Movies & TV, Google Classroom, Google Fiber TV, Wear OS, Onduo, Project Baseline, Google Smart Lock, Motion Skills- GIF Collage जैसे ऐप्स के लिए पहले से ही सिक्युरिटी लेबल उपलब्ध है। वहीं, कंपनी के लोकप्रिय ऐप्स Gmail और YouTube के लिए अब तक सिक्युरिटी लेबल नहीं था। Gmail के लिए इस सिक्युरिटी लेबल को बिना किसी अपडेट को जोड़ा गया है यानी कि यूजर को इसके लिए ऐप को अपडेट नहीं करना पड़ेगा।
इस वजह से जोड़ा गया सिक्युरिटी लेबल
बता दें कि Apple ने पिछले साल घोषणा की थी कि सभी डेवलपर्स को iOS ऐप्स के लिए प्राइवेसी लेबल जोड़ना जरूरी है। इस लेबल के जरिए यूजर्स को यह जानकारी मिलेगी की कौन सा ऐप यूजर की किन जानकारियों का इस्तेमाल कर रहा है। Apple की इस नई गाइडलाइन को लगभग सभी डेवलपर ने फॉलो किया है। Google ने भी Apple की इस गाइडलाइन की वजह से अपने ऐप्स में सिक्युरिटी लेबल को जोड़ा है।