मैसेज व काॅलिंग के लिए लोकप्रिय सोशल एप्लिकेशन गूगल हैंगआउट्स ने एंडराॅयड फोन उपभोक्ताओं के लिए इसे नये डिजाइन में पेश किया है। हैंगआउट्स 4.0 में अब उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर परर्फोमेंस प्राप्त होगी। साथ ही इसके उपयोग में अब आपके फोन की बैटरी भी कंज्यूम कर पाएंगे। Also Read - गूगल 2020 तक बंद करेगा हैंगआउट सेवा
नए गूगल हैंगआउट्स में उपभोक्ता आसानी से अटैचमेंट करने के अलावा फोटो और इमोजी भी शेयर कर सकते हैं। साथ ही अब चैट बाॅक्स में अपनी लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। वहीं अब मल्टीपल फोटो एक साथ सलेक्ट कर सेंड कर पाएंगे। हैंगआउट्स में किए गए बदलाव के बाद इसमें काॅलर आईडी के रूप में हैंगआउट्स डायलर भी शामिल किया गया है।
गूगल ब्लाॅग पर दी गई जानकारी के अनुसार हैंगआउट्स अब उपयोग में पहले से अधिक आसान हो जाएगा वहीं अब यह अधिक स्पीड से कार्य करेगा जिससे आसानी से वीडियो चैट और मैसेज आदि कर सकते हैं।
खास बात है कि हैंगआउट्स उपभोक्ता गूगल वाॅयस का उपयोग कर एमएमएस मैसेज भी भेज सकते हैं। इसके अलावा एंडराॅयड वियर उपभोक्ता अपनी स्मार्टवाॅच के माध्यम से हैंगआउट्स मैसेज भेज सकते हैं।
गूगल हैंगआउट एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है। इसके माध्यम से आप टेक्स्ट मैसेज करने के अलावा मुफ्त वीडियो और वाॅयस काॅलिंग कर सकते हैं। वहीं यहां एक साथ 100 से अधिक लोगों से ग्रुप चैटिंग की सुविधा मौजूद हैं।