Google Maps अपने यूजर्स को उनकी यात्रा के दौरान लगने वाले टोल की कीमत भी बताता है। अब गूगल मैप्स की मदद से लोग अपनी यात्रा में लगने वाले टोल की अनुमानित कीमत जान सकते हैं। इस फीचर की घोषणा अप्रैल, 2022 में ही की जा चुकी थी। Also Read - भई वाह! अब Google Maps बताएगा, आप साफ हवा में सांस ले रहे हैं या नहीं
हालांकि, इसे तब भारत, इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका में नहीं लाया गया था। अब इसे Android और iOS दोनों के लिए भारत में रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - Google Maps से अपनी लोकेशन Whatsapp पर कैसे करें शेयर? ये रहा आसान तरीका
Google Maps का यह फीचर अब भारत में भी है उपलब्ध
कंपनी के अनुसार, सर्विस के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से टोल लगने वाली सड़कों और साधारण सड़कों वाले रास्ते में से अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी रास्ता सिलेक्ट कर पाएंगे। नेविगेशन शुरू होने से पहले ही गूगल मैप्स टोल की कीमत बता देगा। Also Read - Google Maps में आने वाला है कमाल का फीचर, ट्रिप से पहले बताएगा "टोल-फ्री" रूट
Google ने आज यानी 14 जून को घोषणा की है अब इस फीचर का यूज Android और iOS दोनों यूजर्स भारत के साथ-साथ इंडोनेशिया, जापान और अमेरिका में भी कर पाएंगे। डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन शुरू होने से पहले भी टोल की कीमत दिखाई देने लगेगी।
Google Maps यूजर्स के पास सेटिंग में टोल पास के साथ और उसके बिना टोल कीमत देखने के लिए ऑप्शन होगा। पेमेंट मेथड के आधार पर कीमत में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा सेटिंग में Avoid Tolls नाम का एक ऑप्शन भी मिलेगा। इसके जरिए आप टोल वाली सड़कों पर यात्रा करने से बच सकेंगे।
कैसे करें इस फीचर का यूज?
- कंपनी के अनुसार, टोल की कीमत देखने के लिए मिल रहे अलग-अलग ऑप्शन तक पहुंचने के लिए यूजर्स को Google Maps ओपन करें।
- इसके बाद डेस्टिनेशन डालें। फिर राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- फिर Route Options पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपके सामने कई ऑप्शन आ जाएंगे।
- उनमें से See toll Pass Prices ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद नीचे आ रहे Done ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
यहां पर ही आपको Avoid Tolls का ऑप्शन भी मिलेगा। उसे सिलेक्ट करके आप बिना टोल वाले रास्तों के लिए सर्च कर सकते हैं।