Google के कई सारे ऐप्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। इसकी प्रमुख वजह इनका फ्री होना है। फ्री होने के साथ ही गूगल के ऐप्स कई बेस्ट-इन-सेगेमंट फीचर्स के साथ आते हैं। इसी प्रकार का एक ऐप गूगल ट्रांसलेट है, जो बेहतरीन ट्रांसलेशन सर्विस प्रदान करता है। गूगल ने इस सर्विस को एक दशक पहले जारी किया था। एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर यह सर्विस काफी हिट रही है और ऐप ने कीर्तिमान भी स्थापित किया है। Google Translate एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म के लिए जनवरी 2010 में लॉन्च हुआ था। Also Read - Google Doodle: कौन हैं Vera Gedroits, जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल?
पिछले सालों में ऐप नए अपडेट के साथ लगातार बेहतर हुआ है। इसमें नए फीचर जुड़े हैं और बेहतर यूआई एक्सपीरियंस मिला है, जो इसे दूसरे ऐप्स से बेहतर बनाता है। लॉन्चिंग के 11 साल 3 महीने बाद Google Translate ऐप के डाउनलोड की संख्या 1 अरब के पार पहुंच गई है। Also Read - Infinix Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए फीचर्स
Google Translate को जमकर किया लोगों ने डाउनलोड
यह संख्या सिर्फ एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर है। ध्यान दें कि यह डाउनलोड यूजर्स द्वारा किया गया है, क्योंकि गूगल ट्रांसलेट कंपनी की जरूरी GMS (Google Mobile Services) सर्विस का हिस्सा नहीं है, जो पहले से एंड्रॉइड मोबाइल्स में मौजूद रहती हैं। गूगल ट्रांसलेट जैसा कोई दूसरा ऐप नहीं होना भी इसकी सफलता का राज है। Also Read - Android 12 की डिटेल्स हुई लीक, मिलेंगे ये 10 नए फीचर्स
पिछले एक दशक में को दूसरा ऐसा ऐप नहीं आया, जो फ्री भी हो और Google Translate जैसी बेहतरीन सुविधा भी प्रदान करता हो। फिलहाल Google Translate एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर 109 भाषा, ट्रांस्क्रिप्शन, प्रनाउंसेशन, ऑफलाइन ट्रांसलेशन, कैमरा ट्रांसलेशन, डार्क मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है।
यह ऐप अलग अलग डिवाइसेस के लिए अलग अलग साइज का होता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 7,813,646 लोगों रिव्यू किया है। इसे 4.5 स्टार मिले हुए हैं। ऐप 96 भाषाओं में हैंड राइटिंग को भी ट्रांसलेट कर सकता है। गूगल (Google) ने इस ऐप में ट्रांसलेट Conversations का विकल्प, फ्रेजबुक, ट्रांसक्राइब जैसी सुविधाएं मिलती हैं।