Makar Sankranti 2021 के मौके पर व्हाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और चाहने वालों को विश कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स Happy Makar Sankranti 2021 WhatsApp Stickers भेज सकते हैं। हालांकि व्हाट्सऐप के जरिए Happy Makar Sankranti 2021 विश करने के और भी तरीके हैं। यूजर्स Happy Makar Sankranti Status, Message आदि के जरिए भी लोगों को बधाई भेज सकते हैं। Also Read - WhatsApp को बड़ा झटका, केंद्र सरकार ने नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लेने को कहा
वैसे तो व्हाट्सऐप पर तमाम स्टिकर उपलब्ध होते हैं, लेकिन Makar Sankranti 2021 का स्टिकर ना होने पर यूजर्स को इसे अपनी लिस्ट में जोड़ना होगा। इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है और यह एंड्रॉयड और IOS प्लेटफॉर्म के लिए अलग अलग है। किसी भी त्योहार के मौके पर WhatsApp के इस फीचर का बड़ी संख्या में इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं हम इस फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं… Also Read - WhatsApp ने क्यों दिया यूजर्स को नई पॉलिसी पर ज्यादा वक्त? जरूर जाननी चाहिए ये बातें
Makar Sankranti 2021 WhatsApp Sticker
व्हाट्सऐप पर कई स्टिकर मौजूद है, लेकिन Makar Sankranti 2021 ना होने पर यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना होगा। गूगल प्ले स्टोर पर कई थर्ड पार्टी स्टिकर ऐप्स मिल जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है नए स्टिकर जोड़ने का तरीका… Also Read - नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद दवाब में WhatsApp, पहली बार शेयर किया ऐसा स्टेटस
1- यूजर्स को सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा।
2- इसके बाद यूजर्स Makar Sankranti stickers for WhatsApp सर्च कर सकते हैं।
3- यूजर्स को अपनी पसंद के किसी भी ऐप को चुन कर उसे डाउनलोड़ करना होगा।
4- डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को Happy Makar Sankranti 2021 स्टिकर को डाउनलोड करना होगा।
5- इन्हें व्हाट्सऐप पर ऐड करने के लिए यूजर्स को कोई चैट विंडो ओपन कर, Emojis के विकल्प पर टैप करके, स्टिकर के ऑप्शन पर जाना होगा।
6- WhatsAap में ऐड करने के लिए ‘+’ ऑप्शन पर क्लिक करें। ‘+’ का ऑप्शन स्टिकर्स की राइट साइड में दिखेगा। ‘+’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक छोटा बॉक्स पॉप अप होगा, जो व्हाट्सऐप पैक को ऐड करने के लिए कन्फर्मेशन मांगेगा। यहां ‘ADD’ का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
7- अब व्हाट्सऐप पर नए स्टिकर भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप किसी भी यूजर्स को भेज सकते हैं।
IOS यूजर्स को क्या करना होगा?
IOS पर यह सुविधा एंड्रॉयड (android) की तरह उपलब्ध नहीं है। यहां थर्ड पार्टी स्टिकर ऐप्स का सपोर्ट नहीं मिलता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को थोड़ी ट्रिक आजमानी होगी। किसी दूसरे यूजर द्वारा भेजे गए लोहड़ी स्टिकर को कॉपी कर IOS यूजर अन्य को भेज सकते हैं। यदि किसी यूजर ने उन्हें यह स्टिकर सेंड किया तो डाउनलोड होने के बाद वह ऐप के अन्य स्टिकर के साथ नजर आएगा, यूजर्स इसके आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
Makar Sankranti 2021 Status और Message के जरिए भी यूजर्स एक दूसरे को विश कर सकते हैं। WhatsApp Status लगाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले ऐप ओपन करना होगा। जिसमें चैट के बगल में स्टेटस का विकल्प नजर आया है, यहां जाकर यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस नजर आएंगे, जिन्हें वह देख सकता है। यहां नया स्टेटस अपलोड करने के लिए यूजर्स को टेस्ट और पिक्चर व वीडियो का विकल्प मिलेगा। यूजर्स अपनी मर्जी से स्टेटस अपलोड कर सकते हैं।