TikTok ने Meta के साथ-साथ Google को भी चुनौती देना शुरू कर दिया है। चीनी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ने Instagram के बाद अब YouTube को भी कई मामलों में पीछे छोड़ दिया है। टिक-टॉक जून 2020 से YouTube को यूजर द्वारा बताए जाने वाले समय के मामले में आगे निकल गई है। इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर खास तौर पर 4 साल से लेकर 18 साल के बच्चे ज्यादा समय बीता रहे हैं। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आयुवर्ग के बच्चों द्वारा TikTok पर YouTube के मुकाबले ज्यादा टाइम बीताया जा रहा है। Also Read - YouTube के नए फीचर्स बढ़ाएंगे जालसाजों की मुश्किल, जानें क्या होगा खास
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक, TikTok पर 4 साल से लेकर 18 साल की आयुवर्ग के बच्चे हर दिन एवरेज 91 मिनट तक समय बीताते हैं। वहीं, YouTube पर ये बच्चे 82 मिनट समय बीता रहे हैं। यह सर्वे सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी Qustodio ने कंडक्ट की है, जिसमें 4 लाख परिवारों के यूसेज को आधार बनाया गया है। Also Read - भारत के बाद US में भी TikTok होगा बैन? Google-Apple को मिला स्टोर से हटाने का ऑर्डर
YouTube का घट रहा क्रेज!
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 के आखिर तक TikTok ने YouTube को काफी पीछे छोड़ दिया था। ग्लोबली TikTok पर बच्चों द्वारा डेली बीताया जाने वाला एवरेज समय 91 मिनट का था। वहीं, YouTube पर बीताया जाने वाला समय महज 56 मिनट प्रतिदिन रह गया था। Also Read - TikTok कंपनी के मोबाइल गेम्स मचा रहे धमाल, एक साल में कमाए हजारों करोड़ रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में रीयल टाइम डेटा का इस्तेमाल किया गया है, जिसके आधार पर यह रिसर्च कंडक्ट की गई है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि डेली हर बच्चा TikTok पर डेढ़ घंटा समय बीता रहा है और YouTube पर एक घंटा वीडियो देख रहा है। सर्वे में यह बताया गया है कि ट्रेंड पिछले कुछ सालों में कितना बदला है?
TikTok बना टीनएजर्स का फेवरेट
सर्वे में आई यह रिपोर्ट दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के लिए अलार्मिंग है। खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha आयुवर्ग के यूजर्स TikTok को YouTube के मुकाबले ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। आपको बता दें कि Gen Z और Gen Alpha हम उन यूजर्स को कहते हैं, जिनका जन्म क्रमशः 1990 के दशक और 2010 के दशक में हुआ है।
एक एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, Qustodio ने यह एनालाइज किया है कि एवरेज टाइम बीताने के मामले में TikTok काफी हद तक YouTube के करीब पहुंच गया है। TikTok की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भी YouTube ने शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube Shorts लॉन्च किया है। वहीं, Instagram भी Reels फीचर लेकर आई है।
TikTok भारत जैसे बड़े बाजार में बैन होने के बावजूद Google और Meta के लिए चुनौती बन रहा है, ये इन दोनों अमेरिकी कंपनियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।