OnePlus जल्द ही भारत में अपना एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी भारत में अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म OnePlus Pay को जल्द ही रिलीज करेगी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने अपनी पेमेंट सर्विस के नाम को ट्रेड मार्क कर लिया है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने इसकी लिस्टिंग को स्पॉट किया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन से इस सर्विस की लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं मिलती है। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नए फीचर को OxygenOS के लेटेस्ट अपडेट के साथ जारी कर सकती है। Also Read - 48MP कैमरा, 4500mAh बैटरी, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज वाले 5G फोन OnePlus 8T पर Amazon Sale में Discount और EMI Offer
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Pay का सीधा मुकाबला Google Pay, PhonePe, Paytm समेत अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से होगा। यह सर्विस कंपनी अपनी घरेलू बाजार यानी चीन में वॉलेट ऐप के माध्यम से दे रही है। पिछले कुछ सालों में वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ब्रांड ना सिर्फ स्मार्टफोन बाजार, बल्कि स्मार्ट वॉच, फिटनेस बैंड, TWS जैसे बाजार में भी एंट्री कर चुकी है। Also Read - 48MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरे, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले OnePlus Nord 5G पर मिल रहा Discount, Amazon Sale में हैं कई ऑफर
OnePlus Pay की जल्द होगी एंट्री
इसके अतिरिक्त कंपनी टेलीविजन मार्केट में भी एंट्री कर चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो यह सर्विस इस महीने के आखिरी तक लॉन्च हो सकती है। वनप्लस ने बताया है कि जल्द ही उसकी वॉच में ऑल्वेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर जुड़ेगा। यह फीचर अपडेट के जरिए वॉच में जुड़ जाएगा। स्मार्ट वॉच में AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिलता है। Also Read - OnePlus Nord LE हुआ पेश, दुनिया भर में सिर्फ एक लकी विनर को मिलेगा यह स्पेशल फोन
वनप्लस डिजिटल पेमेंट सर्विस OnePlus Pay के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी मिलेगी। भारत में वनप्लस पे का मुकाबला गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे प्लेटफॉर्म से होगा, जो काफी समय से बाजार में मौजूद हैं। अमेजन पे और Mi Pay जैसे प्लेटफॉर्म्स अभी भी चुनौती का सामना कर रहे हैं। WhatsApp लगभग 40 करोड़ यूजर्स के साथ भी मजबूत स्थिति में नहीं आ सका है। लोग गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे ऐप्स पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं।