ऑनलाइन पेमेंटिंग ऐप Paytm को Google Play Store से हटा लिया गया है। पॉलिसी उल्लंघन की वजह से इस ऐप को अब Google Play Store से हटा लिया गया है। Paytm पेमेंटिंग और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है। इस ऐप को Google Play Store पर सर्च करने पर ये नहीं दिख रहा है। हालांकि, पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड हुआ ऐप काम कर रहा है। Also Read - Google Play Store से हटाए कुछ पर्सनल लोन ऐप्स, जानें क्या है मामला
Paytm App के अलावा Paytm First Game ऐप को भी Google Play Store से हटा लिया गया है। इस ऐप के Google Play Store से हटने के बाद Paytm ने ट्वीट करके यूजर्स को बताया कि कुछ समय के लिए ये ऐप Google Play Store पर उपलब्ध नहीं रहेगा। कंपनी ने अपने ट्वीट में बताया कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पैसे इसमें सुरक्षित रहेंगे। Also Read - इन गेम्स में मिलेगा PUBG Mobile Lite का मजा, Google Play Store से करें डाउनलोड
Dear Paytm’ers, Also Read - Vivo Y51A price in india: 5000mAh बैटरी वाला Vivo Y51A भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Paytm Android app is temporarily unavailable on Google’s Play Store for new downloads or updates. It will be back very soon.
All your money is completely safe, and you can continue to enjoy your Paytm app as normal.
— Paytm (@Paytm) September 18, 2020
हालांकि, पेमेंटिंग ऐप के अलावा कंपनी द्वारा डेवलप किए गए अन्य ऐप्स- Paytm for business, Paytm money, Paytm mall आदि Google Play Store पर अभी भी उपलब्ध हैं। Paytm को विजय शेखर शर्मा की कंपनी One97 Communication Ltd. ओन्ड करती है। इसमें चीन के Alibaba ग्रुप की भी फंडिंग लगी है।
200 से ज्यादा चीनी ऐप्स हुए बैन
पिछले दिनों की भारत सरकार के आदेश पर 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया है। इन ऐप्स में TikTok और PUBG Mobile बड़े नाम हैं, जिनके भारत में करोड़ो यूजर्स थे। इन ऐप्स को भारतीय यूजर्स के डाटा प्राइवेसी का आरोप लगा है। जिसके बाद इन ऐप्स को भारत में Google Play Store और Apple स्टोर से हटा लिया गया है।