PhonePe ने पहली बार एक दिन में 100 मिलियन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने बुधवार को जारी किए गए एक स्टेटमेंट के जरिए दी है। Also Read - How to link or remove bank account on WhatsApp Pay: व्हाट्सऐप में अपने बैंक अकाउंट को लिंक या रिमूव कैसे करें?
कंपनी ने बताया है कि PhonePe पर एक महीने में 2.5 बिलियन का टांजैक्शन हुआ है। वहीं सालाना टोटल पेमेंट वैल्यू का रन रेट 780 बिलियन डॉलर है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि उसके पास 165 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें से ज्यादातर नए यूजर्स टाइर-2 और टाइर-2 के शहरों से जुड़ रहे हैं। Also Read - बैंकिंग SMS अलर्ट की जगह इन-ऐप नोटिफिकेशन क्यों चाहते हैं पेमेंट ऐप्स, यहां जानें जवाब
PhonePe ने जनवरी में कहा था कि उसका यूज बेस दिसंबर तक 273 बिलियन से बढ़कर 350 बिलियन हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया था कि दिसंबर तक 150 मिलियन एक्टिव यूजर्स और सालाना टोटल पेमेंट वैल्यू 651 बिलियन डॉलर हो जाएगा। Also Read - RBI ने UPI यूजर्स को दी खुशखबरी, अब क्रेडिट कार्ड की मदद से भी होगा UPI पेमेंट
PhonePe ने बनाया रिकॉर्ड
फोनपे के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राहुल चरी ने कहा कि, यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम यूजर्स को बेस्ट पेमेंट सर्विस दे रहे हैं, ट्रांजैक्शन की तेज स्पीड और सक्सेसफुल पेमेंट कराता है। हम बढ़िया टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से हम 99.99% एक्यूरेट पेमेंट कम से कम समय में कर पाते हैं।
PhonePe का दावा है कि उसके पास 19,000 पिन कोड में 3 करोड़ ऑफलाइन मर्चेंट उपलब्ध हैं। कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए लगातार नए फाइनेंसियल ऑफर्स पर भी काम कर रही है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, PhonePe यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ट्रांजैक्शन्स के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में से एक है, जिसका मार्च 2021 के दौरान बाजार में लगभग 47% योगदान था। फोन पे के जरिए पिछले महीने करीब 2.5 बिलियन UPI ट्रांजैक्शन किए गए।
PhonePe को मिलेगी कड़ी टक्कर
हालांकि अब आने वाले वक्त में फोनपे के लिए कंप्टीशन में सबसे आगे बने रहना आसान नहीं होगा। फोनपे को कड़ी टक्कर देने के लिए गूगल पे, पेटीएम और अब व्हाट्सऐप पे भी मार्केट में मौजूद है। व्हाट्सऐप पे भी अब तेजी से भारत में अपने पैर पसार रहा है।WhatsApp की पेमेंटिंग सर्विस को भारत में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स जोड़ने का परमिशन मिल गया है। NPCL (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने Meta की पेमेंटिंग सर्विस WhatsApp Pay को इसकी अनुमति दी है।