प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के लिए आज मोबाइल एप ‘उमंग’ की यहां शुरुआत की। इस एप की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में ही की जानी थी। इस एप पर आधार, डिजिलॉकर, भारत बिल पेमेंट सिस्टम समेत कई अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Also Read - Umang App की मदद से आसानी से चेक करें अपना PF बैलेंस
आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक उमंग एप पर केंद्र समेत राज्य सरकारों की 1,200 से अधिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस एप के जरिये लोग कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा स्थायी खाता संख्या (पैन) का आवेदन तथा रोजगार तलाश रहे लोग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में पंजीयन भी करा सकेंगे। Also Read - आपके PF अकाउंट में हैं कितने पैसे, सारी जानकारी देगा ये सरकारी एप
यह एप 13 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह जल्दी ही यूएसएसडी के जरिये फीचर फोनों पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। दस्तावेजों के अनुसार, 33 विभागों और चार राज्यों की 162 से अधिक सेवाएं फिलहाल इस एप पर उपलब्ध हैं। यह एप एंड्राइड, iOS और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध है। Also Read - Coronavirus Lockdown : इन एप्स की मदद से बच्चे घर में बैठकर कर पाएंगे पढ़ाई