Tata जल्द ही UPI पेमेंट ऐप लॉन्च कर सकता है। कंपनी को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से इसके लिए क्लियरेंस मिलने वाली है। क्लियरेंस मिलते ही कंपनी अपनी UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) सर्विस शुरू कर सकती है। टाटा की पेमेंट सर्विस Amazon Pay, PhonePe, Google Pay, Paytm जैसी सर्विसेज को टक्कर देगी। Also Read - UPI Down: एक घंटे डाउन रहने के बाद फिर से काम करने लगी यूपीआई सर्विस
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की डिजिटल कॉमर्स यूनिट Tata Digital इसके लिए ICICI बैंक का इंफ्रास्ट्रक्चर इस्तेमाल करके इस सर्विस को लॉन्च कर सकती है। कंपनी के एक्जीक्यूटिव ने इस बात का खुलासा किया है। हालांकि, टाटा की यह पेमेंट सर्विस कब शुरू होगी इसके लिए फिलहाल कोई टाइमलाइन सेट नहीं किया गया है। Also Read - Upcoming Tata Electric Cars in India: Tata Punch EV से Tata Sierra EV तक, ये हैं टाटा की 5 इलेक्ट्रिक कार, जो भारत में जल्द लॉन्च होंगी
PhonePe और Google Pay समेत कई नॉन-बैंकिंग प्लेटफॉर्म बैंक के साथ मिलकर UPI सर्विस मुहैया करा रही है। टेक्नोलॉजी कंपनियों की यह सर्विस डिजिटल पेमेंट में यूजर को सहायता पहुंचाती है। पिछले कुछ सालों में कई और टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपनी पेमेंट सर्विस भारत में शुरू की हैं, जिनमें WhatsApp, Jio, Amazon आदि शामिल हैं। Also Read - Tata Neu App हुआ ऑफिशियल, जानें इस Super App की 10 बड़ी सुविधाएं
Tata Neu के नाम से हो सकती है लॉन्च
रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Digital ने UPI सर्विस के लिए NPCI के पास थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर के तौर पर अप्लाई किया है। टाटा की इस पेमेंटिंग सर्विस का नाम Tata Neu हो सकती है। NPCI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फरवरी के महीने में 4.52 बिलियन यानी 452 करोड़ ट्रांजैक्शन UPI के जरिए हुए हैं।
Tata ग्रुप के पेमेंटिंग सेक्टर में एंट्री की वजह से कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर पर यूजर को सीमलेस UPI एक्सपीरियंस दे सकेगी। Amazon India अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यूजर को Amazon Pay के जरिए पेमेंट करने का ऑप्शन देती है। इस समय भारत में PhonePe, Paytm UPI, Amazon Pay, Google Pay सर्विस लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।