Twitter ने विंडोज और मैक यूजर्स के लिए एक नया ऐप्लीकेशन Tweeten लॉन्च किया है। यह नया ऐप कंपनी के पुराने TweetDeck ऐप्लीकेशन की जगह लेगा। यह नया ऐप दिखने में काफी हद तक पुराने ऐप जैसा ही है, इसलिए TweetDek यूजर्स को Tweeten पर स्विच करने में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। Also Read - Carl Pei ने Lenovo का उड़ाया मजाक, तो ट्विटर यूजर्स ने लगा दी Nothing की 'क्लास'
ट्विटर ने कुछ वक्त पहले अनाउंस किया था कि यह जल्द ही विंडोज और मैक के लिए मौजूद TweetDeck ऐप को अलविदा कह देगा। कंपनी ने कहा था कि मैक यूजर्स 1 जुलाई से TweetDeck ऐप्लीकेशन को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ट्वीटडेक के ऐप बंद होने के बाद यूजर्स इसका वेब वर्जन अपने ब्राउजर के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। Also Read - Twitter अकाउंट नहीं होगा हैक, बस इन बातों का रखें खास ध्यान
TweetDeck की जगह लेगा Tweeten ऐप
Twitter का नया Tweeten ऐप लॉन्च हो चुका है। यह दिखने में भले ही कंपनी के पुराने TweetDeck ऐप जैसा है, लेकिन इसमें कई सारे नए फीचर्स मौजूद हैं। ट्विटर इस नए ऐप के बारे में कहता है, “यह TweetDeck है, लेकिन सभी जरूरी फीचर्स के साथ।” Also Read - Elon Musk को कोर्ट में मिली आंशिक जीत, Twitter शेयर करेगा खास इंसान की फाइल
आप यहां पर आसानी से ट्वीट कर सकते हैं। TweetDeck की तरह आप Tweeten में भी अलग-अलग तरह के टॉपिक के आधार पर कॉलम बनाकर इन्हें मॉनिटर कर सकते हैं। आप यहां पर GIF, मीम, हैशटैग, ट्रेंड, ब्रेकिंग न्यूज और भी बहुत कुछ सेलेक्ट कर सकते हैं।
यूजर्स अब अपनी पसंद के आधार पर अकाउंट और ट्वीट फिल्टर भी कर सकते हैं। TweetDeck की तरह यहां पर पर भी आप कई अकाउंट को लिंक कर सकते हैं और ट्वीट को शेड्यूल कर सकते हैं। Tweeten में यूजर्स किसी भी वीडियो को ट्विटर से सीधे डाउनलोड भी कर पाएंगे।
Tweeten में यूजर्स को पुराने ऐप के मुकाबले ज्यादा कस्टमाइज ऑप्शन मिलेंगे। ऐप के सेटिंग्स मेन्यू में जाकर यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऐप्लीकेशन में बदलाव कर सकते हैं। Tweeten अपने यूजर्स को कस्टम नोटिफिकेशन भी भेजता है, जिसे आप ऐप के अंदर से ही लाइक या रीट्वीट कर सकते हैं। यूजर्स यह भी सेलेक्ट कर सकते हैं कि ये नोटिफिकेशन स्क्रीन पर कितनी देर तक नजर आएंगे। Tweeten ऐप macOS Touch Bar के जरिए शॉर्टकट भी सपोर्ट करता है।
कैसे करें डाउनलोड
जो यूजर्स मैक या विंडोज लैपटॉप के लिए Tweeten डाउनलोड करना चाहते हैं, वो Tweeten की वेबसाइट tweetenapp.com पर जा सकते हैं। यहां से आप विंडोज, मैक या क्रोम एक्सटेंशन सेलेक्ट कर सकते हैं। आपके चुनाव के आधार वेबसाइट आपको उस प्लैटफॉर्म के आधिकारिक स्टोर पर मौजूद अपने ऐप्लीकेशन तक ले जाएगी। यहां से आप ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।