Elon Musk ने 16 जून को Twitter कर्मचारियों के साथ पहला Q&A सेशन अटेन्ड किया। इस मीटिंग में एलन ने ट्विटर को लेकर अपने विजन की चर्चा की और बताया कि किस तरह ट्विटर 1 बिलियन यूजर्स के टारगेट को हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं इस मीटिंग में Elon Musk ने Twitter के बारे में क्या कहा और नए अधिकार में इस माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट का भविष्य किधर जा सकता है। Also Read - Twitter यूजर्स को मिलेगी YouTube वाली फील, रोल आउट हुआ यह तगड़ा फीचर
Elon Musk के अधिकार में कैसा होगा Twitter
Content Moderation: कॉन्टेन्ट मॉडरेशन पर एक कर्मचारी के सवाल का जवाब देते हुए Elon Musk ने कहा कि लोग प्लैटफॉर्म पर बहुत अपमानजनक बातें कह सकते हैं, जब तक कि वो कानून के भीतर रहें। मगर इस तरह के कॉमेंट की पहुंच को बढ़ाना नहीं है। Also Read - Twitter पर अब लिख सकेंगे लंबे पोस्ट, आ रहा है आपके काम का धांसू फीचर
Bots: ट्विटर पर मौजूद बॉट अकाउंट एलन मस्क की डील की हाइलाइट बन चुके हैं। मीटिंग में इन्होंने कहा कि ये चाहते हैं कि Twitter स्पैम और बॉट अकाउंट के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इन्होंने कहा कि प्लैटफॉर्म पर ट्रोल आर्मी बनाना महंगा काम होना चाहिए। Also Read - Elon Musk की Twitter डील को बोर्ड ने दी हरी झंडी, लेकिन अभी बाकी हैं '3 मुश्किल'
Verification: Elon Musk ने कर्मचारियों ने अपना आइडिया बताया जहां यूजर्स वेरीफिकेशन पाने के लिए’ट्विटर ब्लू’ जैसी सर्विस पर पैसा खर्च कर सकते हैं। इन यूजर्स की ट्वीट को भी दूसरे से ज्यादा ऊपर रैंक किया जाएगा।
Anonymous Accounts: मस्क का मानना है कि ट्विटर को इस्तेमाल करने के लिए ह्यूमन ऑथेन्टिकेशन जरूरी नहीं होना चाहिए। इनका कहना है कि लोग प्लैटफॉर्म पर anonymous (अनाम) रहकर भी अपने विचारों को एक्सप्रेस कर सकते हैं।
WeChat और TikTok से प्रेरणा: Elon Musk से पूछा गया कि Twitter किस तरह यूजर बेस और एंगेजमेंट को बढ़ा सकता है। इन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि यहां लोगों को मनोरंजन और जानकारी मिलनी चाहिए। इन्होंने कहा कि चीन का WeChat एक सुपर ऐप है, जो सोशल मीडिया के साथ पेमेंट, गेम्स और राइड सर्विस तक देता है। चीन के बाहर कोई WeChat नहीं है। इन्होंने कहा कि चीन में आप WeChat में जीते हैं। अगर ये ट्विटर में इसी तरह का सिस्टम बना सकते हैं तो ये काफी बड़ी कामयाबी होगी।
Elon Musk ने TikTok के ऐल्गरिदम की भी तारीफ की। इन्होंने कहा कि यह लोगों को बोर नहीं होने देता। इन्होंने कहा कि ये भी ट्विटर को इसी तरह दिलचस्प बना सकते हैं। इन्होंने कहा कि Twitter लोगों को गंभीर मुद्दों के बारे में बताने का बढ़िया काम कर सकता है।