Ukraine पर रूस के आक्रमण के चलते लाखों यूक्रेनी नागरिक करीबी देशों की तरफ पलायन कर गए हैं। देश के हालात के हिसाब लोगों की फोन से जुड़ी जरूरत और आदतें भी बदल रही हैं। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में ट्रांसलेशन ऐप्स ने 71 प्रतिशत तक की बढ़त देखी है। इसके साथ ही देश में एंक्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप Signal के ऐक्टिव यूजर तीन गुना बढ़ गए हैं। Also Read - How to Delete Telegram Account: कई तरीकों से डिलीट कर सकते हैं अकाउंट, जानें पूरा प्रोसेस
Ukraine में ट्रांसलेशन ऐप्स ने हासिल की 71 प्रतिशत बढ़त
सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर ट्रांसलेशन ऐप्स और भाषा सीखने वाले ऐप्स को बहुत ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है। Also Read - Google Translate में जुड़ी 24 नई भाषाएं, इसमें भोजपुरी और असमी भी हैं शामिल
मार्च के पहले 9 दिनों में टॉप 10 ट्रांसलेशन ऐप्स को 1.98 लाख बार इंस्टॉल किया गया है। यह आंकड़ा फरवरी के पहले 9 दिनों के मुकाबले 71 प्रतिशत ज्यादा है। इन ऐप्स में Google Translate को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया। दूसरे और तीसरे नम्बर पर Translate All और Camera Translator ऐप्स हैं। Also Read - WhatsApp में जुड़े Telegram वाले कई फीचर्स, अब भेज सकेंगे 2GB की फाइल
यूक्रेन में ट्रांसलेशन ऐप्स के साथ में भाषा सीखने वाले ऐप्स ने भी बढ़त हासिल की है। मार्च के पहले 9 दिनों में टॉप 10 लर्निंग ऐप्स को 1.32 लाख बार इंस्टॉल किया गया है। यह आंकड़ा फरवरी के पहले 9 दिनों के मुकाबले 47 प्रतिशत ज्यादा है।
Ukraine में Signal के ऐक्टिव यूजर हुए तीन गुना
सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, Ukraine में रूस द्वारा हमला किए जाने के बाद Signal और Telegram का इस्तेमाल बढ़ गया है। इन दोनों ऐप्स के ऐक्टिव यूजर्स में बढ़ोतरी हुई है और Signal के यूजर्स पिछले तीन हफ्तों में तीन गुना हो गए हैं। 24 फरवरी से 20 मार्च के बीच, Telegram और Signal को देश में 17 लाख बार डाउनलोड किया गया। पिछले दिनों की तुलना में (30 जनवरी से 23 फरवरी) यह आंकड़ा 197 प्रतिशत ज्यादा है।
Ukraine के साथ रूस में भी इन दोनों ऐप्स के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है। इसी टाइम-फ्रेम में रूस में इन एंक्रिप्टेड ऐप्स को 32 लाख बार इंस्टॉल किया गया, जो पहले के मुकाबले करीब 33 प्रतिशत ज्यादा है।