रेल यात्रियों के लिए सफर को सुगम बनाने के मकसद से मुंबई आधारित एक स्टार्टअप Railofy ने नई सुविधा जोड़ी है। नए फीचर की मदद से रेलवे पैसेंजर्स को रियल टाइम PNR स्टेटस और ट्रेन की डिटेल्स सीधे WhatsApp नंबर पर मिलेगी। इस फीचर की मदद से PNR स्टेटस चेक करने में मदद मिलेगी और समय भी बचेगा। Also Read - Alert! Google Search में दिखे WhatsApp Web Users के मोबाइल नंबर
इसके साथ ही यूजर्स को WhatsApp पर ट्रेन की यात्रा संबंधी अन्य जानकारियां भी मिलेगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स को लाइव ट्रेन स्टेटस, पिछले रेलवे स्टेशन, आने वाले स्टेशन और अन्य डिटेल्स की जानकारी मिलेगी। इससे पहले यूजर्स को इन जानकारियों के लिए किसी अन्य एप या फिर 139 नंबर पर डायल करना होता था। Also Read - Signal Down : सिग्नल ऐप पर यूजर्स की बाढ़, फिर से क्रैश हुआ सर्वर
WhatsApp पर कैसे मिलेगी रियल टाइम जानकारी?
सबसे पहले यूजर्स को अपना WhatsApp एप अपडेट करना होगा। Also Read - WhatsApp Privacy Policy Update: बैकफुट पर व्हाट्सऐप! 8 फरवरी के बाद भी डिलीट नहीं होगा आपका अकाउंट
एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर पर जाकर अपने एप को अपडेट कर सकते हैं और आईफोन यूजर्स एप स्टोर से अपने एप को अपडेट कर सकते हैं।
इसके बाद यूजर्स को Railofy का ट्रेन इनक्वायरी नंबर +91-9881193322 अपने मोबाइल फोन में सेव करना होगा।
अब व्हाट्सएप पर जाना होगा और कॉन्टैक्ट लिस्ट ओपन करके new message बटन पर क्लिक करना होगा।
यहां Railofy कॉन्टैक्ट पर जाकर यूजर्स को 10 अंक का PNR नंबर मैसेज करना होगा। यह PNR मैसेज Railofy को सेंड कर दें।
इसके बाद यूजर को उसकी ट्रेन यात्रा के अलर्ट और रियल टाइम अपडेट व्हाट्सएप पर मिलते रहेंगे।
बता दें कि यह व्हाट्सएप का आधिकारिक फीचर नहीं है। यह एक थर्ड पार्टी फीचर है, जिसे Railofy द्वारा प्रदान किया जा रहा है। व्हाट्सएप पर इस तरह के कई अन्य फीचर भी मिलते हैं। गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने हाल में ही कई नए फीचर भी अपने प्लेटफॉर्म पर जोड़े हैं। जिसमें हाल में ही चैट को म्यूट करने का फीचर जोड़ा गया है। खासकर ग्रुप चैट को म्यूट किया जा सकता है।