WhatsApp ने ग्रुप कॉल्स में ऑफिशियली ज्यादा लोगों को जोड़ने वाला फीचर एड कर दिया है। WhatsApp यूजर्स नए फीचर के मुताबिक ग्रुप वीडियो और वॉइस कॉल में आठ लोग जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप ने फिलहाल यह फीचर आईफोन यूजर के लिए पेश किया है। WhatsApp का लेटेस्ट अपडेट iOS यूजर्स के लिए पेश किया है। iOS 13 यूजर्स के लिए ग्रुप कॉल फीचर के साथ कुछ विजुअल इंप्रूवमेंट भी मिले हैं। iPhone यूजर्स WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को App Store से अपडेट कर नए फीचर प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि यूजर्स नए फीचर का यूज सिर्फ उन्हीं के साथ कर पाएंगे जिनकी अपडेट लेटेस्ट अपडेट के साथ होगी। Also Read - ये हैं भारत की टॉप 5 बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां
WhatsApp का अपडेट आईफोन यूजर्स को मिल चुका है। जल्द ही कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस फीचर को रोल आउट करेगी। इससे पहले कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड के बीटा एप में यह फीचर साथ ही दिया था। आईफोन यूजर्स अपने व्हाट्सएप को मिले लेटेस्ट अपडेट को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आठ यूजर्स के साथ ग्रुप कॉलिंग कर सकते हैं। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं ये आठों यूजर्स का व्हाट्सऐप भी लेटेस्ट फीचर सपोर्ट के साथ अपग्रेड होना चाहिए। Also Read - शाओमी के दो 'रहस्यमयी' स्मार्टफोन हुए लिस्ट, क्या रेडमी नोट 10 सीरीज का होंगे हिस्सा
व्हाट्सएप की ग्रुप कॉलिंग में पहले सिर्फ चार यूजर्स हिस्सा ले सकते थे। ग्रुप चैट में कॉल आइकन में जाकर ग्रुप कॉल कर सकते हैं। यहां से यूजर्स ग्रुप मैंबर्स के उन लोगों को चुन पाएंगे जो इस ग्रुप कॉल का हिस्सा रहेंगे। जैसे ही आप ग्रुप कॉल के लिए मैंबर सलेक्ट करे लेंगे तो आप वीडियो कॉल स्टार्ट कर पाएंगे। ग्रुप के मैम्बर्स में से आप सिर्फ सात यूजर्स को सलेक्ट कर पाएंगे, क्योंकि ग्रुप वीडियो कॉल के आठवें मैंबर आप रहेंगे। Also Read - Samsung Galaxy J2 Core 2020 स्मार्टफोन भारत में 6,299 रुपये में हुआ लॉन्च, जानें खूबियां
इसके साथ ही आप कॉल सेक्शन में जाकर भी ग्रुप क़ल कर सकते हैं। यहां कॉल आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको ‘न्यू ग्रुप कॉल’ पर टैप कर अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में से वीडियो कॉल के लिए सात मैंबर सलेक्ट कर सकते हैं। यानी ग्रुप कॉल के लिए कॉन्टेक्ट का किसी ग्रुप का मैंबर होना जरूरी नहीं है।