Telegram इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप जनवरी में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। इस ऐप ने WhatsApp को डाउनलोड्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में Telegram को ग्लोबली 63 मिलियन (6.3 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। भारत में इस ऐप को 15 मिलियन (1.5 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को भारत में डाउनलोड करने की संख्या में 3.8 गुना का इजाफा हुआ है। Also Read - Women's Day 2021: Instagram करते हैं यूज? ये फीचर्स रखेंगें निजी जानकारियां सुरक्षित
Telegram के अलावा TikTok, Signal और Facebook चार सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स हैं। WhatsApp पांचवा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। Also Read - WhatsApp Privacy Policy New Update: क्या 15 मई के बाद बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप?
Messaging app @telegram surpassed @tiktok_us as the most downloaded app worldwide for January 2021 with over 63M installs, 3.8x its downloads in January 2020. @signalapp, @Facebook, and @WhatsApp rounded out the top 5: https://t.co/iHnw6j2Qpo #topapps #telegram #tiktok pic.twitter.com/acLDd8TC5q Also Read - इन स्मार्टफोन में अब काम नहीं करेगा WhatsApp, इस तरह लें डेटा बैकअप
— Sensor Tower (@SensorTower) February 4, 2021
Sensor Tower (सेंसर टॉवर) ने दुनियाभर में जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप की सूची जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, Telegram ग्लोबली 63 मिलियन (6.3 करोड़) डाउनलोड्स के साथ टॉप पर है। इसके बाद 62 मिलियन डाउनलोड के साथ TikTok दूसरे नंबर पर काबिज है। TikTok को चीन में 17 प्रतिशत डाउनलोड्स मिले हैं वहीं, अमेरिका में इसे 10 प्रतिशत डाउनलोड्स मिले हैं।
नई प्राइवेसी पॉलिसी का उठाना पड़ा नुकसान
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी का नुकसान ऐप के डाउनलोड्स में साफ दिखा है। लगातार पहले पायदान पर रहने वाला यह इंस्टैट मैसेजिंग ऐप अब पांचवी पायदान पर पहुंच गया है। WhatsApp के विकल्प के तौर पर सामने आए Telegram और Signal जैसे ऐप को ग्लोबली यूजर्स मिले हैं।
भारत में भी Telegram जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला नॉन-गेमिंग ऐप है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से भारत में भी इस ऐप को भारी नुकसान हुआ है। हजारों की संख्या में यूजर्स Telegram या फिर Signal ऐप में स्वीच हुए हैं।
ग्लोबली डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स की बात करें तो TikTok ने भारत में बैन होने के वावजूद दूसरे नंबर पर कब्जा किया है। बता दें कि इस ऐप को जून 2020 में प्राइवेसी पॉलिसी के उल्लंघन में भारत में बैन कर दिया गया था।