WhatsApp Pay पिछले दो साल से भारत में बीटा प्रोग्राम रन कर रहा है। कंपनी पिछले कई महीनों से अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में लॉन्च करने के लिए काफी प्रयास कर रही है। खबर के मुताबिक जल्द ही सोशल मीडिया कंपनी Facebook के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप को भारत में पेमेंट सर्विस की मंजूरी मिल सकती है। भारत में WhatsApp Pay सर्विस ऑफिशयली मई महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है। Also Read - Huawei Y6p स्मार्टफोन हुआ टीज, कम कीमत में मिल सकते हैं आकर्षक फीचर्स
बिजनेस न्यूज वेबसाइट Money Control की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp Pay भारतीय यूजर्स के मई महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकता है। व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस ICICI Bank, Axis Bank और HDFC Bank के साथ शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) भी व्हाट्सएप के साथ पार्टनर्शिप कर रहा है लेकिन यह लॉन्च के दौरान उपलब्ध नहीं होगा। एसबीआई अपनी सर्विस कुछ समय बाद देगा। व्हाट्सएप का पेमेंट सर्विस भारत के बैंकों के UPI को सपोर्ट करेगा। Also Read - Mi 10 स्मार्टफोन को कर सकते हैं प्री-ऑर्डर, फ्री मिलेगा 2499 रुपये का वायरलेस पावर बैंक
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि WhatsApp भारतीय रिजर्व बैंक के डाटा लोकलाइजेशन नॉर्स को पूरा कर रहा है। भारत में व्हाट्सएप पे सर्विस के लॉन्च में देरी की प्रमुख वजह डाटा लोकलाइजेशन थी। WhatsApp का कहना है कि वह अपनी पेमेंट सर्विस को फेज वाइज लॉन्च करेगा ताकि बैंक ट्रांसजेक्शन के लोड को मैनेज कर पाएं। WhatsApp के भारत में 400 मिलियन यूजर हैं और कंपनी के लिए यह उसका सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट है। Also Read - Poco F2 Pro स्मार्टफोन की नई जानकारी आई सामने, जानिए क्या हो सकता है खास
WhatsApp ने भारत में UPI-बेस्ड पेमेंट सर्विस की बीटा टेस्टिंग फरवरी 2018 में लॉन्च कर दी थी। फेसबुक की पेमेंट सर्विस सबसे पहले भारत में ही शुरू हो रही है। हाल में फेसबुक ने रिलायंस जियो के साथ बड़ी डील की है। इस डील के साथ रिलायंस जियो ने व्हाट्सएप के साथ मिल कर जियो मार्ट की सर्विस भारत के कुछ जगहों पर शुरू की है। माना जा रहा है कि व्हाट्सएप पे पेमेंट सर्विस शुरू होने के बाद कंपनी जियो मार्ट की सेवाएं आगे बढ़ाएगी।
WhatsApp Pay को लेकर माना जा रहा है कि यह काफी हिट रह सकता है। पेमेंट सर्विस के लिए यूजर्स को कोई दूसरी एप डाउनलोड नहीं करनी पड़ेगी ऐसे में कंपनी को यूजर्स की संख्या एक साथ बढ़ने की उम्मीद है। भारत में व्हाट्सएप पे की सीधी टक्कर PhonePe, Google Pay और Paytm से होनी है।