इस साल फरवरी महीने में व्हाट्सएप ने अपने कुछ यूजर्स के लिए अपने यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस को इनेबल किया था। इस सर्विस के बाद व्हाट्सएप के कुछ यूजर्स दूसरे यूजर्स को पैसा भेजने के साथ उनसे पैसा रिसीव भी कर पा रहे थे। हालांकि, अब ऐसी खबरें है कि फेसबुक के मालिकाना हक वाली व्हाट्सएप अब इस पेमेंट सर्विस को अगले हफ्ते से सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है। पेमेंट सर्विस में व्हाट्सएप के ऑफिशिलय तौर पर एंट्री करने से प्रतिस्पर्धी कंपनियों गूगल तेज और पेटीएम को कड़ी टक्कर मिलेगी। Also Read - WhatsApp पर अब 2 दिन बाद भी 'Delete for everyone' के तहत मैसेज होंगे डिलीट, ये है नई टाइम लिमिट!
Also Read - WhatsApp ला रहा कमाल का फीचर, किसी को नहीं चलेगा पता आप ऑनलाइन हैं या नहीं Also Read - WhatsApp ने मई में बैन किए 19 लाख से भी ज्यादा भारतीय अकाउंट, जानें वजहLiveMint की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अपनी पेमेंट सर्विस के लिए ICICI बैंक, HDFC बैंक और एक्सिस बैंक को अपना पार्टनर बनाएगा। ऑफिशियल तौर पर पेमेंट सर्विस के आने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। व्हाट्सएप के मैसेजिंग के अलावा भारत में पेमेंट सर्विस में उतरने की एक वजह WeChat भी है जिसने चीन में पेमेंट सर्विस को पूरी तरह से बदल दिया था।
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में पेमेंट सर्विस के ट्रायल को 10 लाख लोगों के साथ शुरू किया था। पेमेंट सर्विस में उतरने से व्हाट्सएप को जो एक बड़ा फायदा मिल सकता है वो उसके बड़े यूजर बेस का है। कंपनी के पास 20 करोड़ से अधिक का यूजर बेस है।