WhatsApp पिछले कुछ दिनों से ग्रुप फीचर पर काम कर रहा है। पहले एक ग्रुप में मौजूदा सदस्यों की संख्या 512 तक बढ़ाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद व्हाट्सऐप ग्रुप को गुपचुप तरीके से छोड़ने वाले ऑप्शन की झलक दिखी। वहीं, अब एक नए फीचर की जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक नया फीचर जुड़ने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर देख सकेंगे कि वह जिस ग्रुप में एड हैं उस ग्रुप को किन-किन सदस्यों ने छोड़ दिया है। Also Read - WhatsApp पर मिलेंगी IPPB की कई सुविधाएं, देख पाएं अकाउंट बैलेंस समेत बहुत कुछ
Wabetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp इन दिनों ग्रुप में एक नया ऑप्शन जोड़ने पर काम कर रहा है, जिसके जरिए ग्रुप के Ex सदस्यों को देखा जा सकता है। हमेशा की तरह रिपोर्ट में इस नए फीचर की झलक को दिखाया गया है। Also Read - WhatsApp में आया एक नया प्राइवेसी फीचर, अब ऐसे चुनिंदा लोगों को दिखा पाएंगे अपना लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो
शेयर किए गए स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि व्हाट्सऐप ग्रुप सदस्यों की लिस्ट में नीचे की तरफ एक नया ऑप्शन एड किया गया है। यह ऑप्शन है View Past Participants। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह ऑप्शन यूजर्स को ग्रुप में जुड़े उन लोगों की लिस्ट दिखाएगा, जो वर्तमान में ग्रुप को Exit कर चुके हैं। खास बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल ग्रुप में मौजूद हर सदस्य कर सकेंगे, यह केवल ग्रुप एडमिन तक सीमित नहीं रहेगा। Also Read - WhatsApp पर भी अब होगी प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस, Group Call के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp ग्रुप में सदस्यों की संख्या में हुआ इजाफा
हाल ही में WhatsApp ने ग्रुप में सदस्यों को जोड़ने की संख्या में इजाफा किया है। अब एक ग्रुप में 256 से लेकर 512 लोगों तक को जोड़ा जा सकता है। फिलहाल, धीरे-धीरे करके इस नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
WhatsApp ग्रुप जल्द आएगा Silently exit groups ऑप्शन
इसके अलावा, जल्द ही ग्रुप में Silently exit groups का ऑप्शन भी जुड़ने वाला है, जिसके आने के बाद अगर आप ग्रुप छोड़ेंगे, तो इसकी जानकारी सभी ग्रुप मेंबर को चैट में नीचे नोटिफाई नहीं की जाएगी। इस फीचर के तहत केवल एडमिन को ही मालूम चलेगा कि आपने ग्रुप को Exit कर दिया है। आपको बता दें, अब तक किसी भी ग्रुप को छोड़ने पर ग्रुप के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी चैट के बॉटम में मिल जाती है। जब भी कोई ग्रुप Exit करता है, तो यह सिस्टम जनरेटिड मैसेज सभी को इनफोर्म करता है कि इस सदस्या ने ग्रुप को छोड़ दिया है। हालांकि, आने वाले अपडेट के साथ अब यह नोटिफिकेशन केवल ग्रुप एडमिन को ही मिलेगी।
WhatsApp पर हाल ही में Silently exit groups ऑप्शन की जानकारी सामने आई थी, जिसके तहत किसी यूजर के ग्रुप छोड़ने की जानकारी सभी सदस्यों को नोटिफाई नहीं की जाएगी। केवल एडमिन को ही पता चल पाएगा कि किस यूजर ने ग्रुप एग्जिट किया है।