WhatsApp Vs Signal Vs Telegram : इस समय WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। इसके दुनियभार में 2 बिलियन (200 करोड़) मंथली एक्टिव यूजर हैं। इसके अल्टर्नेटिव ऐप्स Telegram और Signal की बात करें तो WhatsApp की तुलना में इनके आधे से भी कम यूजर्स हैं। Telegram के मंथली एक्टिव यूजर की संख्या 400 मिलियन (करीब 40 करोड़) है। वहीं, Signal के महज 10-20 मिलियन (1-2 करोड़) यूजर्स ही हैं। Also Read - Google Doodle: कौन हैं Vera Gedroits, जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल?
हालांकि, यहां सवाल यूजर की संख्या का नहीं है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी (New Privacy Policy) अपडेट आने के बाद से यह एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर वाला ऐप यूजर्स के लिए अब सिक्योर नहीं रहा है। ऐसे में अन्य दोनों ऐप्स आपके लिए सिक्योर है कि नहीं आइए जानते हैं। Also Read - Infinix Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन Google Play Console पर लिस्ट, सामने आए फीचर्स
Also Read - Redmi 10 series और Redmi Note 10s जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सामने आई जानकारी
सबसे पहले हम बात करते हैं सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के बारे में। इस ऐप में एक साथ 256 लोगों का ग्रुप बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मैसेज ब्रॉडकास्ट करने का भी विकल्प मिलता है जिसके जरिए आप कई लोगोंं को एक साथ मैसेज भेज सकते हैं। इस ऐप के जरिए ग्रुप वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की जा सकती है। हालांकि, इसमें एक बार में 8 लोगों के साथ ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। फाइल शेयर करने की बात करें तो इस ऐप में एक बार में 16MB साइज तक की फोटोज, वीडियोज, ऑडियो भेजी जा सकती है। वहीं, इस ऐप के जरिए 100MB साइज तक के डॉक्यूमेंट्स भेजे जा सकता है। इस ऐप में आपको Google Drive और iCloud पर बैकअप और री-स्टोर की फैसिलिटी मिलती है।
Telegram
इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप में WhatsApp के मुकाबले कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप की सबसे खास बात ये है कि इसमें एक साथ दो लाख लोगों का ग्रुप बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसके ग्रुप में कई यूनिक फीचर्स जैसे कि पोल, क्विज, हैशटैग आदि भी मिलते हैं। इसमें सेल्फ डिस्टरेक्टिंग मैसेज फीचर भी मिलता है। इस ऐप के जरिए 1.5GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है। साथ ही, यह ऐप वॉयस और वीडियो कॉल को भी सपोर्ट करता है। इस ऐप को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Signal
इस ऐप को भी WhatsApp बनाने वाले Brian Acton ने ही डिजाइन किया है। इस ऐप में भी आपको एंड-टू-एंड चैट एनक्रिप्शन फीचर मिलता है। इसमें भी आप ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं लेकिन मैसेज ब्रॉडकास्ट करने का विकल्प इसमें नहीं मिलता है। यह ऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग को तो सपोर्ट करता है लेकिन ये ग्रुप ऑडियो कॉलिंग को सपोर्ट नहीं करता है। इसमें भी आप फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट आदि को शेयर कर सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें की गई वॉयस कॉलिंग सर्वर से ठीक उसी तरह रिले होती है जैसे कि आपने कोई VPN इस्तेमाल किया हो। इसका फायदा ये होता है कि आपकी वॉयस कॉल काफी ज्यादा सिक्योर रहती है। WhatsApp और Telegram की तुलना में Signal ऐप ज्यादा सिक्योर (सुरक्षित) है। दुनियाभर के जर्नलिस्ट और खूफिया रिपोर्टर इस ऐप को सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।