WhatsApp अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं है। व्हाट्सऐप के जरिए यूजर्स को अब मैसेज करने के अलावा भी बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं। अब महिलाएं व्हाट्सऐप के जरिए ही अपने मासिक धर्म (menstrual cycle) यानी पीरियड्स को ट्रैक कर सकतीं हैं। Also Read - Independence Day 2022: WhatsApp Sticker और GIF के जरिए अपने दोस्तों को कैसे भेजें 'स्वतंत्रता दिवस' की बधाई
दरअसल, इसके लिए व्हाट्सऐप ने कोई स्पेसिफिक फीचर पेश नहीं किया है। महिलाओं के पीरियड्स को ट्रैक करने का फीचर एक इंडियन कंपनी Sirona ने लॉन्च किया है। सिरोना एक फेमिनिन हाइजीन कंपनी है, जो महिलाओं से जुड़ी कई प्रॉडक्ट्स और सर्विस के लिए काम करती है। सिरोना ने भारतीय महिलाओं के लिए व्हाट्सऐप के जरिए यूज किए जाने वाला पीरियड ट्रैकर बनाया है। Also Read - WhatsApp प्रोफाइल फोटो पर लगा सकेंगे अपना अवतार, जल्द आ रहा मजेदार फीचर
व्हाट्सऐप पर होगा पीरियड्स ट्रैक
यूजर्स सिरोना के व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट नंबर 9718866644 पर Hi लिखकर अपने पीरियड्स को ट्रैक कर पाएंगे। Sirona Hygiene Pvt. Ltd के को-फाउंडर और सीईओ दीप बजाज ने कहा कि, टेक्नोलॉजी से पीरियड्स वाली लाइफ को बदला जा सकता है। उन्होंने बताया कि , हम व्हाट्सऐप के जरिए महिलाओं से जुड़कर उनके पीरियड्स को ट्रैक करके उन्हें तमाम जानकारियां देंगे। Also Read - WhatsApp ला रहा नया फीचर, मिलेगा मोबाइल नंबर छिपाने का ऑप्शन
सिरोना की प्रेस रिलीज के मुताबिक, पीरियड ट्रैकिंग एप्लिकेशन का उपयोग तीन अलग-अलग चीजों के लिए किया जा सकता है। इनमें पीरियड्स को ट्रैक करना, गर्भधारण करना और गर्भावस्था से बचना शामिल हैं। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से यूजर्स से उनके पिछले पीरियड्स के बारे में जानकारी ली जाएगी और उसके रिकॉर्ड को रखकर आने वाले पीरियड्स का रिमाइंडर भी दिया जा सकेगा। आइए हम आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको कौन-कौन से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले 9718866644 को अपने एड्रेस बुक में एड करें।
- उसके बाद WhatsApp पर Hi लिखें।
- उसके बाद सिरोना आपके स्क्रीन पर एक लिस्ट भेजेगा।
- पीरियड्स ट्रैक करने के लिए आपको उसी नंबर के चैट बॉक्स में “period tracker” टाइप करके भेजना होगा।
- उसके बाद आपको अपने पिछले पीरियड्स की कुछ जानकारियों को वहां भरना होगा।
उसके बाद सिरोना आपको ओवुलेशन डेट, फरटाइल विंडो, पिछले पीरियड्स और पीरियड्स साइकिल के लेंथ की जानकारी भी देगा।