अमेरिकी दिग्गज एप्पल ने अपनी एनुअल डिवेलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) में अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया। कंपनी ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 को पेश किया। कंपनी का नया iOS 12 नए फीचर्स के साथ आता है। एप्पल ने कहा कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में उसका सबसे अधिक फोकस परफॉर्मेंस को तेज बनाने पर रहा है। एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, Craig Federighi ने कहा कि नए iOS 12 में परफॉर्मेंस लगभग दोगुना हो गया है। Also Read - चेन्नई के डेवलपर को मिला एप्पल डिजाइन अवॉर्ड
Also Read - 2018 iphones सितंबर में मिल सकते है 6500 रुपये तक सस्ते Also Read - WWDC 2018: शाॅर्टकट्स से सिरी एक बार में करेगी मल्टीपल कामकंपनी का दावा है कि नए आईओएस में ऐप दोगुना तेजी से खुलेंगे। इसके अलावा शेयर शीट भी दोगुना तेजी से खुलती है। कंपनी ने कहा है कि iOS 11 को सपोर्ट करने वाले हर डिवाइस पर iOS 12 का सपोर्ट मिलेगा। उदाहरण के तौर पर iOS 12 से एप्पल आइफोन 40% फास्ट हो जाएगा। इसके अलावा कीबोर्ड भी 50% तेजी से चलेगा।
एप्पल ने ऑग्मेंटेड रियल्टी में सुधार करते हुए ARKit 2.0 की घोषणा भी की है। कंपनी ने नई फाइल फॉर्मेट USDZ की भी घोषणा की। इस फाइल फॉर्मेट को यूजर एआर दुनिया में अपने दोस्तों के साथ शेयर कर पाएगा। इसके लिए वह सफारी और आईमैसेज का भी इस्तेमाल कर पाएगा। आईमैसेज ऐप की मदद से रियल वर्ल्ड में किसी भी चीज को मापा जा सकेगा।
कंपनी ने iOS 12 के लिए नई एप्लिकेशन Measure ऐप की घोषणा की है। कंपनी ने फोटो ऐप में भी सुधार किया है। कंपनी ने इसमें जो सुधार किए हैं वह गूगल फोटो जैसे ही हैं। नए अपडेट में फोटो में सर्च करना आसान होगा। फोटो में सर्च ऑप्शन पर कंपनी ने खास काम किया है। कंपनी ने वॉयस मैमो उपलब्ध करवाया है। iOS 12 में iBooks का नाम बदलकर Apple Books कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़े हैं।
Smarter Siri
कंपनी के नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 12 में सिरी में भी मह्त्वपूर्ण सुधार किया गया है। कंपनी ने नया शॉटकर्ट का भी फीचर दिया है। इस नए फीचर्स की मदद से आप सिरी को खुद की कमांड से जोड़ सकते हैं और उसे अलग-अलग ऐप से जोड़ भी सकते हैं।
Memoji
पिछले साल एप्पल ने सोशल मीडिया क्रेजी जनरेशन के लिए Animojis को पेश किया था। इस साल कंपनी ने फ्रेंडली गोस्ट, Koala, और T-Rex की Animojis को जोड़ा है। अब आप अपने ऑनलाइन अवतार में कई कस्टमाइजेशन भी कर सकते हैं।
Group FaceTime
यह उन फीचर्स में से एक है जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था। ग्रुप फेस टाइम के जरिए अब आप 32लोगों से चैट कर सकते हैं। कंपनी ने इसका ऑन स्टेज डेमो भी दिया था जो काफी स्मूथ था। iPhone, iPad और Mac पर यह अच्छे से काम कर रहा था। चैटिंग के दौरान बोलने वाले व्यक्ति का टाइल बड़ा दिख रहा था। इसके अलावा Memojis भी ग्रुप फेस टाइम में अच्छे से काम कर रहा था।
Digital Health
एप्पल और दूसरी टेक कंपनियों ने हाल में यूजर्स की डिजिटल हेल्थ पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हाल में अनाउंस हुए एंड्रॉइड पी की तरह iOS 12 में भी न्यू डिजिटल हेल्थ ऐप है। Do Not Disturb मोड अधिक पावरफुल है और आपको सोते हुए कोई परेशानी नहीं होगी। आपको यह जानकारी मिलेगी की आप अपना फोन कितना इस्तेमाल कर रहे हैं। आप किसी ऐप को इस्तेमाल करने की सीमा को भी लगा पाएंगे।