YouTube ने दो साल पहले TikTok के मुकाबले में अपने ऐप पर शॉर्ट वीडियो की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने बताया है कि इसके प्लैटफॉर्म पर महीने में 1.5 बिलियन लॉग्ड-इन यूजर्स YouTube Shorts देख रहे हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो कंपनी के शॉर्ट वीडियो को महीने में अब 150 करोड़ यूजर्स देख रहे हैं। Also Read - 12 महीने के लिए फ्री मिल रहा YouTube Premium, ऐसे उठाएं फायदा...
TikTok ने सितंबर 2021 में 1 बिलियन मन्थली यूजर्स रिपोर्ट किए थे। कंपनी ने इसके बाद से अपडेट नहीं दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि यह इस साल तक 1.5 बिलियन मन्थली यूजर्स तक पहुंच जाएगा। टिकटॉक की नई रिपोर्ट आने से पहले ही यूट्यूब इस आंकड़े तक पहुंच गया है। आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - 17 साल पहले अपलोड हुआ था YouTube का पहला वीडियो, अब तक कमा चुका है करोड़ों रुपये
YouTube Shorts को हर महीने देख रहे हैं 150 करोड़ लोग
YouTube Shorts को 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी के मुताबिक, इसी साल अप्रैल में यह सेक्शन प्लैटफॉर्म के लिए हर दिन 30 बिलियन व्यू लेकर आ रहा था। कंपनी ने इसे पुश करने के लिए पिछले साल 100 मिलियन डॉलर का Shorts फंड तैयार किया था। इसमें से प्लैटफॉर्म ने शॉर्ट वीडियो क्रीएटर्स को हर महीने 10,000 डॉलर तक का पेमेंट किया। Also Read - Layer Shot Ad के खिलाफ केंद्र सरकार ने लिया एक्शन, YouTube, Twitter से हटेगा बॉडी स्प्रे का विवादित विज्ञापन
YouTube ने अपने शॉर्ट वीडियो सेक्शन की पॉपुलैरिटी को मल्टीफॉर्मैट क्रीएटर के उदय” का नाम दिया है। यह YouTube Shorts को प्लैटफॉर्म पर मौजूद लॉन्ग फॉर्म कॉन्टेन्ट के लिए व्यूअर लाने के रूप में देखता है। इसने अपने अनाउंसमेंट में खुद को एक ऐसे प्लैटफॉर्म के रूप में पेश किया, जो आज के व्यूअर की वास्तविकता को दर्शाता है। इसने कहा कि लोग अलग-अलग टाइम और जगह पर वीडियो देखते हैं।
टाइम पास करने के लिए अक्सर यूजर्स शॉर्ट वीडियो का सहारा लेते हैं और कुछ अलग टाइम पर ये YouTube पर मौजूद लंबे वीडियो देखते हैं। TechCrunch की खबर के मुताबिक, अप्रैल 2022 में YouTube पर 2 बिलियन या 200 करोड़ यूजर्स ने लॉग्ड-इन यूजर्स आए थे।
मगर TikTok भी खुद को शॉर्ट वीडियो के साथ लॉन्ग-फॉर्म कॉन्टेन्ट की तरफ पुश कर रहा है। कुछ वक्त पहले इस वीडियो प्लैटफॉर्म ने वीडियो की लंबाई को 3 मिनट कर दिया था और मौजूदा वक्त पर यूजर्स यहां 10 मिनट लंबे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। YouTube और TikTok में कौनसा प्लैटफॉर्म “मल्टी-फॉर्मैट क्रीएटर्स” को आकर्षित करेगा, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।