यूट्यूब ने एंड्रॉइड डिवाइस के लिए नया फीचर रोल आउट किया है। इसके जरिए यूजर्स यूट्यूब एप पर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इस फीचर का नाम ‘टेक अ ब्रेक’ है। यह फीचर मोबाइल एप में सेटिंग स्क्रीन पर उपलब्ध है। इसके जरिए यूजर्स अधिकतम 180 मिनट का रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें यूजर्स को रिमाइंडर को डिसमिस करने का ऑप्शन भी मिलेगा। Also Read - YouTube के नए फीचर्स बढ़ाएंगे जालसाजों की मुश्किल, जानें क्या होगा खास
Also Read - Twitter यूजर्स को मिलेगी YouTube वाली फील, रोल आउट हुआ यह तगड़ा फीचर Also Read - YouTube Shorts की पॉपुलैरिटी ने छुआ आसमान, महीने में आ रहे 150 करोड़ यूजर्सयूट्यूब का यह ‘टेक अब ब्रेक’ फीचर यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके जरिए यूजर्स आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का भी रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। इसमें रिमाइंडर सेट करने के लिए 15, 30, 60, 90 व 180 मिनट का ब्रेक दिया गया है। यूजर्स जो समयांतराल चुनेंगे यूट्यूब उस पर वीडियोज को रोक देगा। अगर आपने आधे घंटे का रिमाइंडर चूज किया तो यूट्यूब आपके वीडियो को आधे घंटे बाद खुद-ब-खुद रोक देगा।
यूजर्स चाहें तो इस समय में रिमाइंडर को डिसमिस कर सकते हैं। डिसमिस करते ही वीडियो आगे चलने लगेगा। यह सेटिंग्स ऑप्शनल है। यानी इसे य डिफॉल्ट स्विच ऑफ किया जा सकता है। इतना ही नहीं टेक अ ब्रेक फीचर के अलावा भी यूट्यूब ने दो और नए फीचर्स भी रोल आउट किए हैं। ये फीचर यूट्यूब के नोटिफकेशंस मेन्यू में एड किए गए हैं। इनमें से एक ‘Disable sounds & vibrations’ ऑप्शन है। इसके जरिए यूजर्स यूट्यूब एंड्रॉइड एप में एक निश्चित समय के लिए सभी नोटिफिकेशन साउंड्स को डिसेबल कर पाएंगे। जबकि दूसरा फीचर ‘Scheduled Digest’ है।
इस फीचर के जरिए यूजर्स को दिन में एक बार भी सभी नोटिफिकेशन मिल जाएंगे।
यूट्यूब का ‘टेक अब ब्रेक’ फीच यूट्यूब एप के लेटेस्ट वर्जन 13.17.55 में उपलब्ध हैं। इस फीचर के लिए यूजर्स को अपने फोन के Settings > General में जाना होगा। नोटिफिकेशन फीचर को Settings > Notifications के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।