सब्स्क्रिप्शन ऐप्स कमाई के मामले में सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। 2020 में टॉप 100 सब्स्क्रिप्शन ऐप्स ने 13 बिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो अगले साल 41 प्रतिशत बढ़ गई। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में इन ऐप्स ने कुल 18.3 बिलियन डॉलर कमाए हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब एक लाख करोड़ रुपये बनते हैं। Also Read - YouTube के नए फीचर्स बढ़ाएंगे जालसाजों की मुश्किल, जानें क्या होगा खास
Apple App Store यूजर्स सब्स्क्रिप्शन पर खर्च करते हैं ज्यादा पैसा
सेंसर टावर के मुताबिक, सब्स्क्रिप्शन के मामले में एप्पल ऐप स्टोर यूजर्स का योगदान काफी ज्यादा है। टॉप 100 नॉन-गेम सब्स्क्रिप्शन ऐप्स के लिए 2020 में गूगल प्ले स्टोर से 2.7 बिलियन डॉलर कमाई हुई, लेकिन एप्पल ऐप स्टोर से 10.3 बिलियन डॉलर आए। Also Read - Fire Emblem Heroes मोबाइल गेम पर हुई पैसों की बारिश, कमा डाले 1 बिलियन डॉलर
2021 में गूगल प्ले स्टोर से सब्स्क्रिप्शन ऐप्स का रेवेन्यू बढ़कर 4.8 बिलियन डॉलर पहुंच गया। मगर इसके साथ ही ऐप स्टोर से सब्स्क्रिप्शन ऐप्स की होने वाली कमाई भी बढ़कर 13.5 बिलियन डॉलर पहुंच गई। लेकिन अगर बढ़ोतरी के प्रतिशत पर नजर डाली जाए तो यहां गूगल प्ले स्टोर बाजी मार लेता है। सब्स्क्रिप्शन सपेंडिंग में एप्पल ऐप स्टोर जहां सिर्फ 31 प्रतिशत बढ़ा है, गूगल प्ले स्टोर की सपेंडिंग 78 प्रतिशत बढ़ी है। Also Read - TikTok कंपनी के मोबाइल गेम्स मचा रहे धमाल, एक साल में कमाए हजारों करोड़ रुपये
टॉप 10 सब्स्क्रिप्शन ऐप्स
2021 में यूजर सपेंडिंग के हिसाब से टॉप का सब्स्क्रिप्शन ऐप YouTube है। इसने 1.2 बिलियन डॉलर की कमाई सब्स्क्रिप्शन के जरिए की है। डेटिंग ऐप Tinder इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है।
टॉप 10 सब्स्क्रिप्शन ऐप्स के चार्ट में Alphabet का दबदबा है। यूट्यूब के अलावा इसके Google One ऐप ने साल 2021 में सब्स्क्रिप्शन के जरिए 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई की। इस लिस्ट में Disney+ और HBO Max जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स,चीनी मैसेजिंग ऐप Line और गेम स्ट्रीमिंग ऐप Twitch भी शामिल हैं। आइए टॉप 10 सब्स्क्रिप्शन ऐप्स की लिस्ट देख लेते हैं:
- YouTube
- Tinder
- Piccoma
- Google One
- Disney+
- Tencent Video
- iQIYI
- HBO Max
- Twitch
- LINE
एप्पल ऐप स्टोर की टॉप 10 लिस्ट में Hulu, Youku और QQ Music शामिल हैं। यहां पर भी टॉप ऐप YouTube है। गूगल प्ले स्टोर की टॉप 10 लिस्ट में Facebook, ESPN और Pandora ऐप्स शामिल हैं। यहां पर टॉप ऐप Google One है।