2022 Audi A8 L Facelift भारत में 12 जुलाई को लॉन्च होगी। यह लग्जरी सिडैन पहले के मुकाबले लॉन्ग वीलबेस के साथ आएगी। ऑडी ने इसे अप्रैल 2022 में टीज किया था। वहीं इसके लिए बुकिंग एक महीने बाद मई में 10 लाख रुपये के टोकन अमाउंट के साथ शुरू हुई थी। Also Read - Audi e-rickshaw: भारत में जल्द नजर आएंगे ऑडी ई-रिक्शा, जानिए क्या कुछ होगा खास
Audi A8 के अपडेटेड मॉडल को फरवरी, 2022 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था, अब इसे भारत लाया जा रहा है। ऐसे में कार की ज्यादातर डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। Also Read - 'दंगल गर्ल' ने खरीदी 1 करोड़ की Audi Q8, मात्र 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है 100 किमी की रफ्तार
The view of progress. Inside and out.
The new Audi A8 L arrives in India on 12th July.
Reserve a seat. Link: https://t.co/86AdnkO4YN pic.twitter.com/OYIKhZFA15 Also Read - इंडियन रैपर बादशाह ने खरीदी Audi Q8, जानिए इस जबरदस्त कार की कीमत— Audi India (@AudiIN) June 13, 2022
2022 Audi A8 L का डिजाइन
2022 Audi A8 L के फ्रंट और रियर में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट फेशिया में बड़ा सिंगलफ्रेम ग्रिल मिलता है, जिसके चारों तरफ क्रोम टच दिया गया है। कार की डिजिटल मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स को भी फिर से डिजाइन किया गया है। इसमें अलॉय वील्स का नया सेट मिलता है। रियर में सिग्नेचर पैटर्न लाइट के साथ नई OLED टेललाइट्स दी गई हैं।
2022 Audi A8 L का इंटीरियर
कार के इंटीरियर को शानदार फीचर्स और कम्फर्ट के साथ अपडेट किया गया है। Audi A8 L Facelift में दो डिस्प्ले के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड मिलता है। इनमें से एक 10.1 इंच और दूसरा 8.6 इंच का है। इसके अलावा कार में फुल डिजिटल वर्चुअल क्लस्टर और एक स्पोर्टी मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग वील भी मिलता है।
2022 Audi A8 L के फीचर्स
कार के रियर सेक्शन की बात करें तो यह काफी बड़ा है और कई हाई-एंड कम्फर्ट फीचर्स के साथ आती है। इसमें फ्रंट पैसेंजर सीट के पीछे एक फुटरेस्ट दिया गया है। इसके अलावा कार में 18 न्यूमेटिक कुशन, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल कंफर्ट हेडरेस्ट और एक ऑप्शनल सेंटर कंसोल, ऑप्शनल फोल्ड-आउट टेबल, फोर-जोन ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और रियर में दो 10.1-इंच डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
2022 Audi A8 L का इंजन
अपकमिंग ऑडी कार में 3.0-लीटर TFSI V6 इंजन को 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। यह 340 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें क्वाट्रो ऑल-वील-ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा कार को 4.0-लीटर TFSI इंजन ऑप्शन के साथ भी पेश किया जा सकता है, जो 460 bhp की पावर और 660 Nm टॉर्क जनरेट करता है।