Hero MotoCorp अपनी XPulse 200T मोटरसाइकल का नया अपडेट लाने वाली है। हाल में इस बाइक की तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें इसके कॉस्मेटिक अपडेट का खुलासा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - भारत में जल्द लॉन्च होंगी Hero XPulse 300 और Hero Xtreme 300S बाइक! टेस्टिंग के दौरान हुईं स्पॉट
2022 Hero XPulse 200T का डिजाइन
लीक के अनुसार 2022 Hero XPulse 200T में हेडलैम्प को अपडेट किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने बाइक के डिजाइन में मामूली बदलाव किए हैं, ताकि इसे पहले से अधिक आकर्षक बनाया जा सके। बाइक की हेडलाइट और फोर्क गेटर्स के ऊपर एक छोटी फ्लाई स्क्रीन नजर आती है। इसके साथ हीअपडेटेड बाइक के इस नए एंगल से कुछ और बदलावों का भी पता चलता है। इनमें से ज्यादातर छोटे विजुअल चेंज हैं। Also Read - 2022 Hero Xtreme 160R भारत में हुई लॉन्च, Bajaj Pulsar और TVS Apache को देगी टक्कर
इसके बेली पैन का डिजाइन भी बदल गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले नया बेली पैन एग्जॉस्ट बेंड पाइप के निचले हिस्से को ढक देता है। Also Read - TVS NTorq को टक्कर देने आ रहा Hero का नया स्कूटर, लॉन्च से पहले लीक हुई फोटो
पीछे बैठने वाले के लिए ग्रैब रेल को भी नया रूप दिया गया है। इसके अलावा लंबी सिंगल-पीस सीट भी थोड़ी नई दिखती है, जिसमें अधिक पैडिंग और ड्यूल-टोन ब्लैक एंड ग्रे लुक है। राइडर की सीट के नीचे के साइड बॉडी पैनल को अब पिछले मॉडल में मिल रहे ऑल-ब्लैक फिनिश के उल्ट, बॉडी-कलर्ड ट्रीटमेंट मिलता है। हालांकि टेल लैंप, LED राउंडेड हेडलैंप और क्लियर लेंस टर्न इंडिकेटर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं इसमें पहले की तरह ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए जाने की उम्मीद है।
2022 Hero XPulse 200T का इंजन
Xpulse 200T के इस फेसलिफ्टेड वर्जन को 4-वाल्व 199.6cc इंजन दिया जा सकता है। यही इंजन स्टैंडर्ड Xpulse 200 में भी दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 18.8bhp की पावर और 6,500 rpm पर 17.35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही XPulse 200T में बड़े रियर स्प्रोकेट के साथ गियरिंग भी बदली जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबक इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा नई बाइक में थोड़ा बड़ा ऑइल कूलर दिया जा सकता है।
2022 Hero XPulse 200T की कीमत
Hero MotoCorp ने मौजूदा Xpulse 200T बाइक की कीमत 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी है। जैसा कि कंपनी अपकमिंग मॉडल में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपडेट करेगी। कीमत में कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
भारत में लॉन्च होने के बाद इस नई बाइक का मुकाबला TVS Raider, Royal Enfield Classic 350, Yamaha R15 V4, Hero Splendor Plus, Honda Shine और KTM 200 Duke से होगा।