Honda ने BR-V 7-सीटर कार को लॉन्च कर दिया है। इस कार को वेरिएंट E और EL में खरीदा जा सकेगा। इसे पहली बार N7X कॉन्सेप्ट के तौर पर शो किया गया था। नया वीइकल बेहतर लुक के साथ आता है। SUV का 7-सीटर मॉडल 3 कलर ऑप्शन- सनलाइट वाईट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल और वाईट में में उपलब्ध है। Also Read - Top 5 Upcoming SUV: 7-सीटर Renault Duster से लेकर नई Toyota Fortuner तक, भारत में लॉन्च होंगी ये 5 धांसू SUV
इसके अलावा होंडा सेकेंड रो के पैसेंजर्स के लिए टेलगेट गार्निश, विंडो विजर्स, स्टेनलेस स्टील एग्जॉस्ट पाइप फिनिशर, साइड मिरर गार्निश और फिटेड सनशेड सहित मॉड्यूलो एक्सेसरीज भी पेश कर रही है। Also Read - Jeepster: जल्द आएगी Jeep की नई कॉम्पैक्ट SUV, लॉन्च से पहले तस्वीर हुई लीक
2022 Honda BR-V के डायमेंशन
डायमेंशन के मामले में नई BR-V 4,490 mm लंबी, 1,780 mm चौड़ी और 1,685 mm ऊंची है। वहीं इसका वीलबेस 2,695 mm है। Also Read - Top 5 Upcoming SUV: Creta Facelift से लेकर Bolero Neo Plus तक, Diwali के आसपास लॉन्च होंगी ये SUV
2022 Honda BR-V का इंजन
2022 Honda BR-V में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600rpm पर 121PS की पावर और 4,300rpm पर 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
2022 Honda BR-V E वेरिएंट
Honda BR-V के एंट्री लेवल E वेरिएंट में 215/60 सेक्शन टायर्स के साथ 16-इंच के वील्स मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, वेंटीलेटेड फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक, ऑटोमैटिक LED हेडलैंप, LED DRL और इंटीग्रेट टर्न सिग्नल के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा बेस मॉडल में केबिन के अंदर 4.2-इंच MID, डुअल-टोन ब्लैक एंड ग्रे लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक एसी, कीलेस एंट्री और स्टार्ट, Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील और 4-स्पीकर सेटअप मिलता है।
2022 Honda BR-V EL वेरिएंट
इस वेरिएंट में बेस मॉडल के फीचर्स के अलावा 215/55 सेक्शन के टायर्स के साथ 17-इंच के वील्स, पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, LED फॉग लैंप, ऑटो फोल्डिंग ORVM, ऑल-ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, पैडल शिफ्टर्स, 6 स्पीकर और इल्यूमिनेटेड वैनिटी मिरर दिए गए हैं।
2022 Honda BR-V के ADAS फीचर्स
यह SUV स्टैंडर्ड वर्जन में ही होंडा सेंसिंग सूट के साथ आती है। इसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग (CMBS), लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लेन डिपार्चर वार्निंग के साथ रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, ऑटो हाई-बीम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम सहित कई ADAS फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा 2022 Honda BR-V में हिल स्टार्ट असिस्ट, वॉक अवे ऑटो लॉक, होंडा लेनवॉच, रियरव्यू कैमरा, वीइकल स्टेबिलिटी असिस्ट, EBD के साथ ABS, ब्रेक असिस्ट और 4 एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ ही EL वेरिएंट में एक्स्ट्रा साइड एयरबैग (कुल 6 एयरबैग) मिलते हैं।
2022 Honda BR-V की कीमत
Honda ने 2022 Honda BR-V 7-सीटर को थाईलैंड में लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने BR-V 3-row SUV को नवंबर 2021 में इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। 2022 Honda BR-V E वेरिएंट की कीमत 930,000 baht (लगभग 20.28 लाख रुपये) है। वहीं 2022 Honda BR-V EL वेरिएंट की कीमत 980,000 baht (लगभग 21.37 लाख रुपये) है। फिलहाल इस कार के भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।