2022 Kia Seltos Facelift ने हाल में ग्लोबल मार्केट में डेब्यू किया है। नया मॉडल पहले के मुकाबले बेहद आकर्षक है। नई SUV जल्द ही कोरिया में Busan Motor Show में दस्तक देगी। यह ऑटो इवेंट 15 जुलाई से शुरू होने वाला है। Also Read - Top 5 SUV With 6 Airbags: Seltos से लेकर XUV700 तक, 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये 5 SUV, कीमत 15 लाख से कम
हालांकि इसकी इंडिया लॉन्च टाइमलाइन पर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं आई है। हालांकि इसके टेस्टिंग मॉडल को भारत में देखा जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपडेटेड सेल्टॉस इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो SUV के नए मॉडल को 12 से 15 जनवरी के बीच होने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। Also Read - अब Kia Seltos हुई पहले से ज्यादा सुरक्षित, बेस मॉडल में भी मिलेंगे 6 एयरबैग; जानें डिटेल
2022 Kia Seltos Facelift का एक्सटीरियर
इसके एक्सटीरियर में कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। नई सेल्टॉस में कैरेन्स की तरह नए डिजाइन किए गए हेडलैम्प्स, थोड़ा मुड़ा हुआ फ्रंट बम्पर और एक एल्यूमीनियम स्किड प्लेट दी जाएगी। Also Read - Grand Vitara Vs Creta Vs Seltos: नई विटारा, क्रेटा या सेल्टॉस? कौन सी SUV है बेहतर, जानें इंजन और माइलेज की पूरी डिटेल
वहीं फ्रंट ग्रिल और फॉग लैंप असेंबली में पहले की तरह ही LED DRL दिए जाएंगे। अपकमिंग कार में अलॉय वील्स का नया सेट मिलेगा। इसके अलावा साइड प्रोफाइल पहले जैसा रहेगा। 2022 Kia Seltos की ऑफिशियल तस्वीरों के मुताबिक SUV के नए टेललैंप्स को अब नीचे की ओर बढ़ाया गया है। इसमें वेन्यू की तरह L-शेप के LED सिग्नेचर होंगे। इसके रियर बंपर और फॉक्स स्किड प्लेट को भी रिवाइज किया जाएगा।
2022 Kia Seltos Facelift का इंटीरियर
अंदर की तरफ नई 2022 Kia Seltos में अपडेटेड 10.25-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट होगी। वहीं रोटरी डायल गियर लीवर को बदल दिया जाएगा और HVAC कंट्रोल के लिए नए स्विच होंगे। इसके डैशबोर्ड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। एसयूवी के टॉप वेरिएंट को 360 डिग्री कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है।
कार मेकर नई सेल्टॉस फेसलिफ्ट को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से भी लैस कर सकता है। अपकमिंग SUV में 6 एयरबैग दिए जाएंगे।
2022 Kia Seltos Facelift का इंजन
भारत में, नई Kia Seltos Facelift को 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.4L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।