Maruti Suzuki भारत में जल्द ही 2022 Alto को लॉन्च कर सकती है। ऑल्टो के न्यू जनरेशन मॉडल को हाल में ऑफिशियल टीवी कमर्शियल शूट के दौरान स्पॉट किया गया है। यह नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और नए इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। Also Read - फिर दिखी 2022 Maruti Suzuki Alto की झलक, भारत में जल्द होगी लॉन्च
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 Maruti Alto को देश में 18 अगस्त, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। इसे Maruti Suzuki के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और डेवलप किया जाएगा। Maruti S-Presso, वैगन आर और Celerio को भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। Also Read - Top 5 Upcoming Cars in August: Grand Vitara से लेकर 2022 Alto तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये 5 धांसू कारें
2022 Maruti Suzuki Alto का डिजाइन
लीक तस्वीरों से पता चलता है कि न्यू-जनरेशन Celerio हैचबैक जैसा होगा, जो हाल में लीक हुई तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। इसमें सेलेरियो की तरह बड़ा ग्रिल, बड़ा स्वेप्टबैक हेडलैंप और नए बंपर के साथ नया फ्रंट फेशिय होगा। इसके अलावा इसमें नई टेल-लाइट्स के साथ लंबा रियर प्रोफाइल, बड़ा ग्लास एरिया, नया बंपर और फ्लैटर रूफलाइन होगा। Also Read - अगले महीने लॉन्च होगी 2022 Maruti Alto, हैचबैक में होंगे ये 5 बड़े बदलाव
2022 Maruti Suzuki Alto का इंटीरियर
नई मारुति ऑल्टो बिलकुल नए इंटीरियर के साथ आएगी। यहां भी यह काफी हद तक नई सेलेरियो से मिलती जुलती हो सकती है। इसमें अपडेटेड सेंट्रल कंसोल के साथ नया डैशबोर्ड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट / स्टॉप बटन और कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
2022 Maruti Suzuki Alto का इंजन
नई मारुति ऑल्टो को दो इंजन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है। इनमें इसे एक 796cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0 लीटर K10C डुअलजेट इंजन होगा। इसमें पहला वाला 47bhp की पावर और 69Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं डुअलजेट इंजन 67bhp की पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा हैचबैक को बाद में CNG वेरिएंट के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।
जाहिर है 2000 में लॉन्च होने के बाद से Alto Maruti Suzuki के लिए एक पॉपुलर मॉडल रहा है। 2012 में इसके आउटगोइंग मॉडल के बाजार में आने के बाद से तीसरी जनरेशन का मॉडल ऑल्टो का पहला फुल रीडिजाइन वर्जन होगा।