मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नई 2022 अर्टिगा फेसलिफ्ट (2022 Ertiga Facelift) की पहली टीजर इमेज जारी की है। इसके साथ ही एमपीवी के लिए प्री-बुकिंग भी पूरे भारत में शुरू हो गई है। इसको 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। मौजूदा मारुति अर्टिगा को को 2018 में लॉन्च किया गया था, जिसे पहली बार मिडसाइकिल अपडेट मिल रहा है। नई एमपीवी अपडेटेड फीचर्स, बेहतर डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। Also Read - ...तो बंद हो जाएंगी Alto, Celerio और S-Presso, सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई Maruti Suzuki की टेंशन
भले ही नई कार मौजूदा अर्टिगा मॉडल का मिडसाइकिल अपडेट है, मारुति इसे नेक्स्ट जनरेशन की Ertiga कह रही है। इसकी वजह कार में दिया जाने वाला नया इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन है। Also Read - अनोखा जुगाड़! Maruti Suzuki 800 से बना डाली Solar Car, सस्ते दाम में मिलेगा लग्जरी कार वाला फील
2022 Maruti Ertiga का इंजन और ट्रांसमिशन
2022 Maruti Ertiga में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ K-सीरीज 1.5-लीटर डुअल जेट, डुअल VVT इंजन दिया जाएगा। पहली बार, इंजन को पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। मौजूदा कार फिलहाल 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, जिसे बंद किया जा सकता है। वहीं इसका 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। Also Read - Cheapest CNG Cars in India: Maruti Suzuki Alto से लेकर Celerio तक, ये हैं बेहतर माइलेज वाली सस्ती CNG कारें, पेट्रोल की नहीं होगी टेंशन
2022 Maruti Ertiga Facelift में मिल सकते हैं ये अपडेट
नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। कार में नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट्स और ट्विन-पॉड हेडलैंप मिल सकते हैं। साथ ही फ्रंट बंपर को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है। नई अर्टिगा 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी। इसमें मारुति की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सुजुकी कनेक्ट का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा मारुति सुजुकी अर्टिगा को ZXI ट्रिम में फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन के साथ भी पेश कर सकती है।
2022 Maruti Ertiga Facelift की लॉन्च डेट
कंपनी ने अभी 2022 Maruti Ertiga Facelift की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अप्रैल के अंत में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस महीने के आखिर में Maruti Suzuki XL6 को भी लॉन्च कर सकती है। इस कार में भी अर्टिगा जैसे अपडेट मिलने की उम्मीद है।