Tata Nexon EV को इलेक्ट्रिक वीइकल सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अब कंपनी इसका अपडेटेड वर्जन 2022 Tata Nexon EV लाने की तैयारी में है। इस अपडेटेड वर्जन में बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। इस कारण इसकी रेंज भी मौजूदा Tata Nexon EV से अधिक होगी। यहां नई टाटा नेक्सन EV की लॉन्चिंग और फीचर्स के बारे में बताया गया है। Also Read - Tata Harrier XZS: नए वेरिएंट के साथ आई टाटा हैरियर, जानिए कीमत और फीचर्स
2022 Tata Nexon EV
मौजूदा Tata Nexon EV में 30.2kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। टाटा की योजना 2022 Nexon EV में 40kWh का बैटरी पैक देने की है। अगर ऐसा हुआ तो नई कार की रेंज में काफी उझाल देखने को मिलेगा। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी। Also Read - ज्यादा रेंज और शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Tata Nexon EV MAX, जानिए कीमत
इस बड़े बैटरी पैक को अधिक जगह की जरूरत होगी। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी डिजाइन को भी रीक्रिएट करने पर काम कर रही है। नई इलेक्ट्रिक कार में बड़ा बूट स्पेस भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके इसकी कीमत और वजन पर भी काफी फर्क पड़ेगा। 40kWh बैटरी पैक का वजन 30.2kwh बैटरी पैक की अपेक्षा 100 किलोग्राम से अधिक होगा। Also Read - Tata Nexon EV Max में मिल सकते हैं कमाल के फीचर, जानिए क्या होगी कीमत और रेंज
कब होगी लॉन्च?
2022 Tata Nexon EV की रेंज के कारण इसका सीधा मुकाबला Hyundai Kona और MG ZS EV से होगा। 2022 टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को 6 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट की घोषणा नहीं हुई है। Nexon EV के अन्य अपडेट में कुछ रीजेनरेशन मोड शामिल होंगे। कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ कार में नए एलॉय व्हील भी लगे होंगे।
कितनी हो सकती है कीमत?
टाटा ज्यादातर Nexon EV के दोनों वर्जन को साथ-साथ बेचेगी। इसलिए ग्राहकों के पास इलेक्ट्रिक SUV के दो मॉडलों के बीच सिलेक्ट करने का ऑप्शन होता है। 40kWh बैटरी वाले मॉडल की कीमत लगभग 3-4 लाख रुपये अधिक होने की संभावना है। टाटा मोटर्स ने 2026 तक अपने पोर्टफोलियो में 10 इलेक्ट्रिक पेशकश करने की योजना बनाई है। 2022 Tata Nexon EV कंपनी को अपने मौजूदा पोर्टफोलियो का विस्तार करने में मदद मिलेगी।