2023 BMW X7 ने ग्लोबल मार्केट में डेब्यू किया है। इसे इस साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। वैसे तो BMW X7 पांच सालों से सेल के लिए उपलब्ध है, लेकिन अब इसे नए अपडेट्स के साथ लाया गया है। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में खास बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसे माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया है, जिसके बाद यह SUV पहले से ज्यादा पावरफुल हो गई है। Also Read - CES 2023: BMW ने पेश की रंग बदलने वाली कार, फीचर्स भी हैं बेहद कमाल
2023 BMW X7 के लुक में हुए खास बदलाव
यह फ्लैगशिप एसयूवी को मिलने वाला पहला बड़ा अपडेट है। 2023 BMW X7 में नए स्प्लिट ट्विन हेडलाइट्स, ड्राइविंग लाइट्स और टर्न सिग्नल इंडिकेटर्स मिलते हैं। इसके अलावा रियर लाइट यूनिट्स को जोड़ने वाले क्रोम बार को ग्लास कवर में रखा गया है। Also Read - Suzuki ने Pakistan में बंद करेगी प्रोडक्शन, दूसरी कंपनियां भी नहीं बना रही गाड़ियां; जानें वजह
कस्टमर BMW X7 के टॉप वेरिएंट M60i xDrive के साथ एम स्पोर्ट पैकेज का ऑप्शन चुन सकते हैं। कार कुछ कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आती है। नई SUV में 20 इंच, 21 इंच और 23 इंच के अलॉय वील ऑप्शन मिलते हैं। Also Read - BMW CE04 Electric Scooter भारत में जल्द होगा लॉन्च, सामने आया टीजर
नई BMW X7 के केबिन में पहले से ज्यादा आरामदायक सीटें, नए डिजाइन का 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। कार में वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक ग्लास सनरूफ जैसे स्टैंडर्ड फीचर भी मिलते हैं।
2023 BMW X7 का इंजन
नई BMW कार के M60i xDrive वेरिएंट में 4.4-लीटर पेट्रोल V8 इंजन मिलता है, जो M ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह 530 bhp पावर और 750 Nm पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा xDrive40i वेरिएंट में नई जनरेशन का इन-लाइन ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर इंजन मिलता है, 380 bhp पावर और 520 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं xDrive40d वेरिएंट टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है, जो 352 bhp और 700 Nm टॉर्क आउटपुट देता है। इसके साथ ही यह कार 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम को सपोर्ट करती है।
BMW X7 की कीमत
वर्तमान में, BMW X7 भारत में चार वेरिएंट के साथ आती है, जिनकी कीमत 1.18 करोड़ रुपये से 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। फिलहाल 2023 BMW X7 की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।