Honda Motorcycle and Scooter India जल्द ही एक नई बाइक ला सकती है। Honda CRF300L को हाल में एक इंडियन शोरूम में देखा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि इसे भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Top 5 bikes under 1.50 lakh: TVS Ronin से लेकर Apache तक, 1.50 लाख से कम कीमत में आती हैं ये 5 धांसू बाइक
Honda CRF300L को भारत में देखा गया लेकिन Honda फिर से खबर बना रही है क्योंकि CRF300L को भारत में एक शोरूम में देखा गया है। होंडा की CRF रेंज ब्रांड की मोटोक्रॉस और डुअल-स्पोर्ट मोटरसाइकलों के लिए हैं, जिन्हें खासतौर पर ऑफ रोडिंग के लिए बनाया जाता है। इसके अलावा होंडा ने भारत में मोटरसाइकल का पेटेंट भी कराया है। Also Read - Honda Jazz, City और WR-V हो जाएंगी बंद! कंपनी बना रही बड़ा प्लान
Honda CRF300L का डिजाइन
Honda CRF300L ऑफ-रोडर अपने डिजाइन की वजह से बेहद आकर्षक दिखती है। इसमें मोटोक्रॉस-स्टाइल बॉडी के साथ-साथ छोटी स्क्वायर-ऑफ हेडलाइट, अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, इंजन गार्ड समेटी कई खूबियां हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में में फ्रंट में 21 इंच का स्पोक वील और रियर में 18 इंच का स्पोक वील मिलता है। इसके चारों ओर रेगुलर हलोजन बल्ब और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए एडवांस LCD डैशबोर्ड मिलता है। इस बाइक का वजन लगभग 142 किलोग्राम है और इसकी सीट की ऊंचाई 880 mm है। Also Read - Bajaj-Triumph मिलकर बनाएंगी मोटरसाइकलें, पहली बाइक हुई स्पॉट
Honda CRF300L का इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Honda CRF300L एडवेंचर बाइक में 300cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह 27.33PS की पावर और 26.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा बाइक में स्लिप असिस्ट क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलेगा।
अगर होंडा इसे भारत में लॉन्च करती है, तो इसका मुकाबला XPulse 200 4V रैली एडिशन से होगा।
Honda भारत में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला टू-वीलर ब्रांड
मौजूदा समय में Honda India भारत में दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला टू-वीलर ब्रांड है। होंडा ने जून 2022 में 2,85,691 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि जून 2021 में इसकी 1,96,785 यूनिट्स की बिक्री हुई। ब्रांड की वर्तमान में जून 2022 के महीने में 25.53% बाजार हिस्सेदारी है।
Honda 8 अगस्त को लॉन्च करेगी नया स्कूटर
होंडा 8 अगस्त 2022 को भारत में और एक नया वीइकल लॉन्च करने वाली है। एक टीजर में, होंडा ने अनाउंसमेंट की है कि “Formidable” भारत में आ रहा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Forza Scooter होगा, जो 125cc, 150cc या 350cc पावरट्रेन के साथ आएगा।