Honda की भारत समेत दुनिया भर में दमदार और आकर्षक इंटीरियर वाली कार मौजूद हैं। अब होंडा एक नई इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जो एक मिनी वैन होगी और इसे कर्मिशियल कामों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक, इस कार को साल 2024 में पेश किया जा सकता है। इस साल कंपनी ने Hybrid Engine कार Honda City Hybrid को भी लॉन्च कर चुकी है। Also Read - CES 2023: Sony और Honda ने मिलाया हाथ और पेश कर दी 15 कैमरे वाली Electric Car Afeela
जापानी वाहन निर्माता के इस फैसले के मुताबिक, वह स्मॉल साइज के या कहें कि कॉम्पैक्ट ट्रक तैयार कर रहा है। इनमें Electric Battery का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें चार्ज किया जा सकेगा। दरअसल, दुनियाभर में अधिकतर कंपनियां इलेक्ट्रिक सेगमेंट के व्हीकल तैयार कर रहे हैं और पूरे दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट में तेजी से विस्तार भी देखने को मिल रहा है। Also Read - Year Ender 2022: भारत में इस साल लॉन्च हुईं ये दमदार माइलेज वाली टॉप-5 कार
Honda के इलेक्ट्रिक वैन की रेंज
Honda के इलेक्ट्रिक वैन की रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक की ड्राइविंग कर सकती है। इसकी कीमत 1 मिलियन येन (करीब 5 लाख रुपये) हो सकती है। हालांकि इसे भारत समेत दूसरे देशों में कब लॉन्च किया जाएगा, उसके बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। Also Read - 2023 Honda Accord: एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ आई होंडा की नई कार, जानें डिटेल
Gasoline-Electric hybrid भी लोकप्रिय
जापान में Gasoline-electric hybrid मॉडल्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को सिर्फ अभी 1 प्रतिशत लोगों ने ही पसंद किया है। इसके बाद भी ऑटोमोबाइल्स निर्माता को यकीन है कि छोटे इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल में इलेक्ट्रिक व्हीकल ज्यादा लोगों को आकर्षित कर सकते हैं।
Mitsubishi का भी है मिनी ट्रक
जापानी बाजार में बीते महीने Mitsubishi Motors Corp ने अपने मिनी कमर्शियल ट्रैक को रिलॉन्च किया, जिसका नाम Minicab-MiEV है। यह सिंगल चार्ज में 133 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसकी कीमत 2.4 मिलियन येन (करीब 14.40 लाख रुपये) बिना सब्सिडी के रखी है।
कई और खिलाड़ी भी कर रहे हैं तैयारी
होंडा या Mitsubishi के अलावा भी कई ब्रांड हैं, जो मिनी ट्रक के बाजार में एंट्री कर रहा हैं। इसके अलावा मिनी व्हीकल स्पेसलिस्ट कंपनी Daihatsu और Suzuki Motor Corp भी इस रेस में शामिल हैं। दरअसल, मिनी ट्रक या मिनी वैन को थोड़े के सामान को कुछ ही दूरी पर लेकर जाना जाता है। इसलिए बड़े और छोटे शहरों में इस तरह के वाहन की काफी मांग होती है।