हंगेरियन टू-वीलर ब्रांड Keeway ने तीन नए टू-वीलर्स के शोकेस के साथ भारत में डेब्यू किया है। कंपनी ने Keeway K-Light 250V क्रूजर बाइक, Keeway Vieste 300 मैक्सी स्कूटर और Keeway Sixties 300i रेट्रो क्लासिक स्कूटर को पेश किया है। Also Read - Lamborghini Aventador Ultimae: इंडिया आ गई यह इकलौती कार, पलक झपकते ही पकड़ेगी 100 की रफ्तार
इन टू-वीलर्स को बेनेली के प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इसके साथ ही कीवे मॉडल को शुरुआत में बेनेली डीलरशिप पर बेचा जाएगा। वहीं इन सभी मॉडलों की कीमतों का खुलासा बाद में किया जाएगा। Also Read - बाइक खरीदना हुआ महंगा, TVS Apache मॉडल और TVS Raider 125 की कीमतें बढ़ीं, यहां चेक करें नई कीमतें
बता दें Keeway की ऑनरशिप QJ ग्रुप के पास है। यह बेनेली की पैरेंट कंपनी भी है। इन तीन मॉडलों के साथ, कीवे ने 2022 के अंत से पहले 5 और प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का प्लान बनाया है। कीवे का कहना है कि उसके ये तीनों प्रोडक्ट हाईटेक हैं और इनबिल्ट-जीपीएस, रिमोट इंजन कट-ऑफ और कीवे कनेक्ट ऐप जैसे फीचर्स के साथ आएंगे। Also Read - दुनिया की सबसे खूबसूरत कार! इस Toyota SUV के सामने फेल है ऑडी, पोर्शे, वोल्वो जैसी कारों का डिजाइन
Keeway K-Light 250V
K-Light 250V एक क्रूजर मोटरसाइकल है जिसमें V-Twin इंजन मिलता है। यह 249 cc इंजन को रिप्लेस करता है, जो 18.4 bhp और 19 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है है। इसमें दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। मोटरसाइकल में 20-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसे तीन कलर ऑप्शन – मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट डार्क ग्रे में पेश किया जाएगा।
Keeway Vieste 300
Vieste 300 एक 278 cc मैक्सी-स्कूटर है जो 18.4 bhp और 22 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हाइड्रोलिक सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स के साथ 12-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है। Vieste 300 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है – मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट व्हाइट। Vieste 300 में की-लेस इग्निशन भी है, जो आमतौर पर हाई एंड वाले टू-वीलर्स में देखा जाने वाला खास फीचर है।
Keeway Sixties 300i
Sixties 300i एक रेट्रो क्लासिक स्कूटर है जिसमें उसी 278 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है जिसका उपयोग Vieste 300 में हुआ है। Sixties 300i के फीचर्स में डुअल-चैनल ABS, LED लाइटिंग, मल्टी-फंक्शन इग्निशन शामिल हैं। सिक्सटीज 300i स्कूटर तीन कलर ऑप्शन मैट लाइट ब्लू, मैट व्हाइट और मैट ग्रे में उपलब्ध होगा।