Keeway ने अपने दो नए स्कूटर्स Keeway Sixties 300i और Vieste 300 लॉन्च कर दिए हैं। हंगरी बेस्ड टू व्हीलर कंपनी ने कुछ समय पहले 3 प्रोडक्ट पेश किए थे। इसमें एक क्रूजर बाइक Keeway K-light 250V और दो स्कूटर्स शामिल थे। अब कंपनी ने दोनों स्कूटर्स की कीमत का खुलासा कर दिया है। इन स्कूटर्स को कई दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। आइये, इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन नीचे से पढ़ें। Also Read - 2022 Yamaha YZF R3: TVS Apache को टक्कर देने आ रही Yamaha की नई बाइक, Diwali से पहले होगी लॉन्च
Keeway Sixties 300i और Vieste 300 के फीचर्स
डिजाइन की बात करें तो Keeway Sixties 300i रेट्रो क्लासिक मॉडल है, जबकि Vieste 300 मैक्सी स्कूटर है। इन दोनों स्कूटर्स में 278.8cc का इंजन दिया गया है। यह 6500 RPM पर 18.7bhp पावर और 6000 RPM पर 22Nm टॉर्क देता है। Also Read - Royal Enfield Hunter 350 की लॉन्च डेट आई सामने, Bullet 350 भी जल्द करेगी एंट्री
Keeway Sixties 300i में 13 इंच के ट्यूबलेस टायर और Vieste 300 में 12 इंच के पहिये मिल रहे हैं। इसे Matte Black, Matte Blue और Matte White कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं, Sixties 300i स्कूटर को Matte Light Blue, Matte White और Matte Grey कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Also Read - 125cc इंजन, 17.8 लीटर अंडरसीट स्टोरेज और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ Yamaha Fazzio Scooter, जानें कीमत
Sixties 300i में 10 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसकी लम्बाई 1985mm, चौड़ाई 1170mm और ऊंचाई 1170mm है। इसका व्हीलबेस 1390mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 140mm और सीट की हाइट 790mm है। इसका वजन 146 किलोग्राम है।
Vieste 300 की बात करें तो इसकी लम्बाई 1920mm, चौड़ाई 800mm और ऊंचाई 1130mm है। इस स्कूटर का व्हीलबेस 1390mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है। इसका वजन 147 किलोग्राम है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 12 लीटर है। इन दोनों स्कूटर्स में ऑल LED लाइटिंग सिस्टम के साथ-साथ Keeway कनेक्ट सिस्टम आदि जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
कितनी है कीमत?
इन दोनों स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 2.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया है। इनके साथ कंपनी 2 साल (अनलिमिटेड किलोमीटर) की वारंटी दे रही है। इन्हें भारत में Benelli डीलरशिप के जरिए से रिटेल किया जाएगा।
यह बाइक भी जल्द होगी लॉन्च
कंपनी ने इन दो स्कूटर्स के साथ एक क्रूजर बाइक Keeway K-light 250V भी पेश की थी। इसमें V-Twin इंजन दिया गया है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें रियर और फ्रंट दोनों पर डिस्क ब्रेक और फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के साथ रियर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
बाइक में 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक को तीन कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट डार्क ग्रे में पेश किया गया था। स्कूटर्स के बाद कंपनी जल्द ही इस बाइक की कीमत का खुलासा भी कर सकती है।