कोमाकी इलेक्ट्रिक ने भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki DT 3000 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इनका नया इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर सिंगल चार्ज पर 180 km से 220 km तक की रेंज दे सकता है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। Also Read - भारत में लॉन्च हुआ 2022 TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर, महज 4.2 सेकेंड में चलेगा 40 किलोमीटर
वहीं, इससे पहले कोमाकी ने जनवरी में भारतीय बाजार में Komaki Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर और Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक पेश की थी। आइए इसके नए इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी DT 3000 बारे में डिटेल में जानते हैं। Also Read - BGauss D15: शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी-पैक के साथ आया धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर दौड़ेगा 115 किलोमीटर
Komaki DT 3000
Komaki DT 3000 में 3kW का BLDC मोटर है, जो इस इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर को 90 kmph की टॉप स्पीड देने का दावा करता है। इस EV में 75V 52Ah पेटेंटेड Lithium-ion बैटरी है। यह स्कूटर को 220km तक की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करती है। Also Read - एक और Electric Scooter ने पकड़ी आग, चार्जिंग के दौरान फटी बैटरी
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,15,000 रुपये से शुरू होती है। कोमाकी इलेक्ट्रिक ने अभी तक Komaki DT 3000 की तस्वीर जारी नहीं की है और न ही इसके बारे में ज्यादा डिटेल शेयर की हैं।
Komaki Venice और Komaki Ranger में क्या खास?
जैसा कि हमने पहले बताया, कोमाकी ने इसी साल जनवरी में देश में Komaki Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर और Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक पेश की थीं। Komaki Venice में 3kWh का इलेक्ट्रिक मोटर और 2.9kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का कहना है की यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 90 से 120 किलोमीटर चलेगा। इस स्कूटर की कीमत भारत में 1,15,000 रुपये है।
वहीं, Komaki Ranger इलेक्ट्रिक बाइक में 4000W की मोटर और 4kw की बैटरी दी गई है। यह बाइक सिंगल चार्ज पर 220km तक चलाई जा सकती है। इसकी कीमत भारत में 1.68 लाख रुपये है।