Mahindra ने अपनी XUV700 क्रॉसओवर के लिए दोबारा रिकॉल जारी किया है। यह पिछले एक महीने में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के लिए तीसरा रिकॉल है। Also Read - Mahindra XUV700 की तगड़ी डिमांड, आज बुक करेंगे और मिलेगी 2 साल बाद
दरअसल Mahindra XUV700 के लिए इस लेटेस्ट रिकॉल की वजह अल्टरनेटर बेल्ट और ऑटो-टेंशनर पुली को ठीक करना है। ये वो जरूरी पार्ट्स हैं जिनमें गड़बड़ी आने की वजह से वीइकल टूट सकता है। ऐसे में Mahindra XUV700 के लिए लेटेस्ट रिकॉल बेहद जरूरी बन जाता है। इसके अलावा इस नए रिकॉल का उद्देश्य ESCL (इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग कॉलम लॉक) को फ्लैश करना भी है। Also Read - Mahindra XUV 700 में आई खराबी, कंपनी ने किया रीकॉल
XUV700 में अल्टरनेटर बेल्ट को किया जाएगा रिप्लेस
अल्टरनेटर बेल्ट एक ऐसा हिस्सा है जो वीइकल के इंजन को अल्टरनेटर से जोड़ता है। यह अल्टरनेटर को ठीक तरह से चलाने के लिए जिम्मेदार है। अल्टरनेटर बैटरी को फिर से चार्ज करने के लिए वीइकल के इंजन से पावर लेता है। अगर अल्टरनेटर बेल्ट टूट जाए, तो इससे वीइकल की बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो सकती है। इससे वीइकल खराब हो सकता है। वहीं XUV700 जैसी गाड़ियों के लिए अल्टरनेटर और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इनमें ज्यादा फीचर्स होने की वजह से बहुत अधिक बैटरी पावर की खपत होती है। Also Read - Top 5 Safest Cars In India: Tata Punch से लेकर XUV700 तक, ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित कारें, जानें कीमत
इस नए रिकॉल के जरिए महिंद्रा डीलर प्रभावित वीइकल्स के अल्टरनेटर बेल्ट और ऑटो-टेंशनर पुली को बदल देंगे। कंपनी ने XUV700 के मालिकों को कहा है कि वो अपने Mahindra डीलर्स से कॉन्टेक्ट करें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी SUV रिकॉल के तहत आती है या नहीं। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि नया रिकॉल एसयूवी के किन वेरिएंट्स को प्रभावित करता है।
Mahindra XUV700 को पहले भी किया गया रिकॉल
इसके पहले किए गए दो रिकॉल XUV700 के ऑल-वील ड्राइव वेरिएंट के लिए थे। पहले रिकॉल में, प्रोप शाफ्ट की जांच की जानी थी, जबकि दूसरा रिकॉल में SUV के रियर कॉइल स्प्रिंग्स की जांच करनी थी।
भारत में बिकने वाली Mahindra XUV700 की कीमत 13.18 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे 20 से अधिक वेरिएंट में पेश किया गया है। SUV के साथ दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इनमें से एक 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन है। दोनों इंजनों में 6 स्पीड मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। इसके अलावा डीजल ट्रिम्स में ऑल वील ड्राइव फंक्शन का ऑप्शन भी मिलता है।