Mahindra XUV700, बोलेरो के बाद भारत में कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। मजबूत डिमांड की वजह से इसका वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका वेटिंग पीरियड 2024 तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अगर आप इस SUV को अभी बुक करते हैं, तो आपको लगभग 2 साल बाद इस कार की डिलीवरी मिलेगी। Also Read - Top 5 SUV With 6 Airbags: Seltos से लेकर XUV700 तक, 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये 5 SUV, कीमत 15 लाख से कम
दरअसल सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से Mahindra & Mahindra को अपनी गाड़ियां डिलीवर करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV700 की हर महीने औसतन 9,800 यूनिट्स बुक की जा रही हैं। इस वजह से SUV का वेटिंग पीरियड तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि यह वेटिंग पीरियड SUV के वेरिएंट और कस्टमर की लोकेशन पर डिपेंड करता है। Also Read - Mahindra XUV700 में फिर मिली गड़बड़ी! एक महीने में तीसरी बार किया गया रिकॉल
पिछले महीने (जून 2022) महिंद्रा ने इसकी 6,022 यूनिट्स बेची थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के पास XUV700, Thar, Bolero और XUV300 के लिए 1.43 लाख से अधिक ऑर्डर पेंडिंग हैं। Also Read - लॉन्च से पहले दिखी Mahindra XUV400 Electric, रेंज के मामले में Tata Nexon EV को देगी टक्कर
Mahindra XUV700 के फीचर्स
Mahindra XUV700 SUV मॉडल को दो ट्रिम्स MX (5-सीटर) और AX (5 और 7-सीटर) में पेश किया जा रहा है। इसका टॉप मॉडल AX7 ऑटोमैटिक 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिकली डिप्लॉयबल डोर हैंडल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ आता है।
Mahindra XUV700 का इंजन
XUV700 के साथ दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन शामिल है। दोनों इंजनों में मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है।
इसका पेट्रोल इंजन 200bhp की पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं डीजल इंजन MX वेरिएंट पर 360Nm के साथ 155bhp की पावर और AX वेरिएंट पर 420Nm (MT)/450Nm (AT) के साथ 185bhp की पावर जनरेट करता है।
Mahindra XUV700 की कीमत
Mahindra XUV700 SUV की कीमत 13.18 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये के बीच है। इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत 13.18 लाख रुपये से शुरू होकर 22.75 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीजल वेरिएंट की कीमत 13.70 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये के बीच है। इसके कुल 11 ऑटोमैटिक वेरिएंट हैं, जिनकी कीमत 16.84 लाख रुपये से 24.58 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली के मुताबिक हैं।