मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में कई नई कारें लाने वाली है। इन कारों को आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। कंपनी नई कारों को इसकी पहले से मौजूद कारों के फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर लॉन्च करेगी। इन अपकमिंग कारों (Upcoming Maruti Cars) में नई अर्टिगा, XL6 फेसलिफ्ट और बलेनो CNG समेत कुल 5 गाड़ियां शामिल हैं। आइए आपको इन पांचों कारों के बारे में बताते हैं। Also Read - Upcoming Maruti Cars: दिवाली से पहले लॉन्च होंगी मारुति की 3 धांसू कारें, जानें पूरी डिटेल
New Maruti Suzuki Ertiga
मारुति सुजुकी 15 अप्रैल 2022 को नई अर्टिगा फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। कार की ऑफिशियल बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। 2022 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट को नए 1.5L K15C डुअल जेट पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया सकता है। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि, पूरे मॉडल लाइनअप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। नई MPV के डिजाइन और फीचर में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे। Also Read - Alto K10, Baleno, Grand Vitara... में आई खराबी, Maruti ने वापस बुलाई 17,000 से अधिक गाड़ियां
2022 Maruti XL6
नई 2022 Maruti XL6 को 21 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। नई अर्टिगा के मुकाबले XL6 Facelift में अधिक डिजाइन अपडेट मिल सकते हैं। इसका इंजन ऑप्शन नई अर्टिगा जैसा हो सकता है, यानी कार को 1.5L K15C डुअल जेट पेट्रोल मोटर और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। XL6 फेसलिफ्ट 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ भी आ सकती है। Also Read - Maruti Fronx SUV ने दी Auto Expo 2023 में दस्तक, तस्वीरों में जानें डिजाइन, फीचर्स और इंजन की डिटेल
New Maruti Brezza
Brezza का नया मॉडल 2022 के मिड तक पेश किया जा सकता है। इस कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। जनरेशन चेंज के साथ, ब्रेजा में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस कार चार्जिंग, सनरूफ और हिल असिस्ट फीचर दिया जा सकता है। नई ब्रेजा में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5L K15B पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। कार के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट को हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा।
Maruti Baleno CNG
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का सीएनजी वेरिएंट भी जल्द पेश करेगी। मॉडल में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.2 लीटर डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिल सकता है। कार का रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट 22kmpl तक का माइलेज देता है। वहीं, Maruti Baleno CNG लगभग 25kmpl का माइलेज दे सकती है।
New Maruti IGNIS
मारुति सुजुकी जल्द ही IGNIS का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है। इसे 1.2 लीटर डुअल जेट K12C इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज में सुधार होगा। इग्निस का मौजूदा मॉडल 1.2L K12N पेट्रोल इंजन के साथ आता है। वहीं, कॉस्मेटिक अपडेट की बात की जाए तो कार में कुछ खास बदलाव नहीं मिलेंगे।