Maruti Suzuki Jimny को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वैसे तो इसे भारत में पहले भी स्पॉट किया गया है, लेकिन हाल में इसे मुंबई की सड़कों पर बिना कवर के देखा गया है। आइए जानते हैं इसकी लॉन्चिंग और दूसरी डिटेल्स के बारे में… Also Read - Maruti Suzuki की बड़ी तैयारी! Grand Vitara के बाद लॉन्च करेगी Baleno Cross और 5-Door Jimny
Maruti Suzuki Jimny मॉडल भारत में हुआ स्पॉट
Maruti Jimny की लीक तस्वीरों के मुताबिक यह ब्रिटेन से इंपोर्ट की गई कार नहीं है। भारत में देखे गए जिम्नी मॉडल में लेफ्ट हैंड ड्राइव (LHD) लेआउट है। इसके अलावा मौजूदा समय में ब्रिटेन में जिम्नी 4-सीटर लेआउट में नहीं आती है। मुंबई में स्पॉट की गई जिम्नी यलो-ग्रीन शेड में है। Also Read - नई Suzuki Jimny से हटा पर्दा, भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च!
Also Read - भारत में Mahindra Thar को टक्कर देने आ रही Maruti Jimny, 5-डोर मॉडल की तस्वीरें हुईं लीक
View this post on Instagram
Maruti Suzuki Jimny का इंजन
Suzuki ने Jimny को एक अच्छा ऑफ-रोडिंग सिस्टम दिया है। इसमें 4-सीटिंग लेआउट है और इसमें केवल एक इंजन ऑप्शन मिलता है और यह दुनिया भर में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस है।
इसके इंडियन मॉडल में 1.5L K15 नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन नई लॉन्च हुई Brezza, Ertiga, XL6 के साथ भी आता है। यह 100 bhp की पावर और 130 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा Grand Vitara और HyRyder को भी यही इंजन दिया जा सकता है।
Maruti Suzuki Jimny का 5-डोर वर्जन भी होगा लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति भारत में Jimny का 5-डोर वर्जन भी लॉन्च करेगी। इसके टेस्टिंग मॉडल को भारत में देखा जा चुका है। इसके साथ ही भारत में यह अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगी। इसमें ग्लोबल मॉडल के 7 इंच डिस्प्ले की बजाय 9 इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Maruti Suzuki Jimny की कीमत
Maruti Suzuki Jimny की कीमत काफी कम रखी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो सकती है। इसकी वजह से यह दूसरी ऑफ-रोडर्स के मुकाबले मजबूत सेल हासिल कर सकती है। भारत में लॉन्च होने के बाद जिम्नी का मुकाबला Mahindra Thar और Force Gurkha जैसी SUVs से होगा। उम्मीद है इसे इस साल के आखिर या 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।